{"_id":"63e09ccbc0c4034c6e248d52","slug":"women-teacher-died-in-a-road-accident-at-gorakhpur-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, बाल-बाल बचे पति और बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, बाल-बाल बचे पति और बेटा
Mon, 06 Feb 2023 11:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:59 AM IST
सार
कुशीनगर जिले के कसया निवासी निधि पांडेय 35 शिक्षिका थीं। अपने पति विवेक पांडेय और ढ़ाई साल के बेटे के साथ किसी काम से रविवार को गोरखपुर आई थीं। देर रात पति और बच्चे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कुसम्ही जंगल के पास बाइक से ठोकर मार दी।
विज्ञापन
मृतक शिक्षिका निधि।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के कुसम्ही जंगल के पास रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि पति और ढ़ाई साल का बेटा बाल-बाल बच गए। शिक्षिका पति और बच्चे के साथ बाइक से कुशीनगर जा रही थी। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कसया निवासी निधि पांडेय 35 शिक्षिका थीं। अपने पति विवेक पांडेय और ढ़ाई साल के बेटे के साथ किसी काम से रविवार को गोरखपुर आई थीं। देर रात पति और बच्चे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कुसम्ही जंगल के पास बाइक से ठोकर मार दी। हादसे में निधि बाइक से सिर के बल पर गिरीं और गंभीर रुप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
बच्चा छिटक कर दूर गिरा, उसे चोट नहीं आई। पति भी हादसे में सुरक्षित बच गए।निधि को तत्काल उसके पति ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निधि दो बच्चों की मां थीं। सबसे बड़ी बेटी है। वह दुर्घटना के वक्त घर पर थी। निधि के पति विवेक व्यापारी हैं।
विज्ञापन