फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women stricken by harassment pleaded for protection in Gorakhpur

गोरखपुर: उत्पीड़न से त्रस्त महिलाओं ने लगाई सुरक्षा की गुहार, प्रेम विवाह बनी मुसीबत

Thu, 17 Mar 2022 01:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Mar 2022 01:31 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि दो प्रकरणों की जानकारी हुई है। घटना सही मिली तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराकर अन्य विधिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Women stricken by harassment pleaded for protection in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

अपने पति व ससुराल वालों के उत्पीड़न से त्रस्त दो महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनों की शादी को सात साल से अधिक का समय बीत चुका है और इनके बच्चे भी हैं। एक पीड़िता ने ससुराल वालों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे ने अवैध संबंध के चलते प्रताड़ना की बात कही है।

विज्ञापन


गोरखनाथ थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ साल बाद तक तो सब ठीक रहा। लेकिन, इधर पति का संबंध दूसरी महिला से हो गया है। जानकारी होने पर जब आपत्ति की तो पति का व्यवहार बदल गया। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन उसके पति ने अपने मित्र के साथ मिलकर हत्या की धमकी भी दी, जिसके बाद से वह मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा गगहा थाना क्षेत्र की एक महिला ने उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया है कि आठ साल पहले उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपती को दो बच्चे भी हैं। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों का व्यवहार उसके प्रति एकदम से बदल गया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ ससुर व भसुर ने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने पर पति ने मायके लाकर छोड़ दिया, जहां वह अपने बच्चों के साथ रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि दोनों प्रकरणों की जानकारी संबंधित थानों से मंगाई जाएगी। आरोपों की जांच होगी। घटना सही मिली तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराकर अन्य विधिक कार्रवाई होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed