फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women's Day 2020 special story on Dr Pallavi Srivastava at International Women's Day in Gorakhpur

International Women's Day: इस डॉक्टर ने 2 साल में अपने स्वास्थ्य केंद्र को बनाया प्रदेश में नंबर एक

Sun, 08 Mar 2020 06:37 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 08 Mar 2020 06:37 AM IST
सार

  • डॉ पल्लवी श्रीवास्तव 2018 में बसंतपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बनी थीं प्रभारी
  • पहली तैनाती में रच दिया इतिहास

विज्ञापन
Women's Day 2020 special story on Dr Pallavi Srivastava at International Women's Day in Gorakhpur
महिला दिवस 2020: डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महिला चिकित्सक डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव की मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यूपी में नंबर वन है। मतलब अव्वल दर्जे का स्वास्थ्य कैंप देखना हो तो बसंतपुर आ जाएं। स्थानीय मरीजों का सरकारी स्वास्थ्य सेवा के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।

विज्ञापन


ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉ. पल्लवी ने 2018 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। पहली तैनाती बतौर बसंतपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई और प्रभारी चिकित्सक की जिम्मेदारी मिली। दो साल में स्वास्थ्य केंद्र की सूरत बदल गई। बसंतपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ( यूपीएससी) की जिम्मेदारी प्रभारी चिकित्सक डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव के पास है।
विज्ञापन


पल्लवी का अपनी जिम्मेदारी के प्रति लगाव ही है कि  83 अंकों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  को कायाकल्प श्रेणी में पहला स्थान मिल सका। नेशनल क्वालिटी एंश्योरेंस स्टैंडर्ड में भी 95 अंकों के साथ स्वास्थ्य केंद्र का मान बढ़ाया है। उनकी मेहनत और लगन का प्रतिफल ही है कि केंद्र पर इलाज के साथ पर्याप्त दवाइयां मिलती जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके के श्याम नारायण (60) ने बताया कि ब्लड प्रेशर के साथ हाइपरटेंशन की समस्या थी। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने से कोई खास फायदा नहीं हुआ। एक जानने वाले ने इस स्वास्थ्य केंद्र के बारे में बताया। कहा कि नई डॉक्टर इलाज के साथ अच्छी दवाएं अस्पताल से ही देती हैं। सुनकर जब इलाज कराने पहुंचा तो न लंबी लाइन और न घंटों इंतजार करना पड़ा। साथ ही दवाइयां भी अस्पताल से ही मिल गई।


हरियाली में यूपीएचसी रही टॉप पर
बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव ने बताया कि यूपीएचसी में हर्बल गार्डन भी डॉक्टर पल्लवी ने लगवाया है। आस-पास के स्कूली बच्चे भी समय समय पर आते हैं। उन्हें स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जाती है। स्वास्थ्य केंद्र पर जगह जगह पेड़ पौधे लगे हैं। गर्मियों में अगर मरीज आते हैं तो उन्हें पेड़ों के नीचे छांव से साथ खुली हवा भी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed