{"_id":"5ef9f2588ebc3e42f4415fef","slug":"women-policemen-handled-covid-help-desk-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के निर्देश के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला कोविड हेल्प डेस्क, ऐसे करेगी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के निर्देश के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला कोविड हेल्प डेस्क, ऐसे करेगी काम
Mon, 29 Jun 2020 07:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Jun 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिले के सभी थानों व पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर कोविड हेल्प डेस्क का गठन कर दिया गया है। इसके लिए एक थाने पर दो महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इससे पहले भी महिलाओं को थाने की कई अहम जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व मिले सीएम के निर्देश के बाद कैंट, कोतवाली, तिवारीपुर, शाहपुर, साइबर थाना, महिला थाना, राजघाट, गुलरिहा, चौरीचौरा, सहजनवां सहित जिले के सभी थानों में कोविड हेल्प डेस्क बना दिया गया। साथ ही डीआईजी, एसएसपी व सभी सीओ के कार्यालयों में भी इसका गठन कर दिया गया।
विज्ञापन
हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी थाने के प्रवेश द्वारा पर मेज रखकर मास्क लगाकर बैठी हैं। वे फरियादियों, आगंतुकों व ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर व आने का कारण रजिस्टर में दर्ज कर रही हैं। साथ ही हैंड सैनिटाइज कराकर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करती हैं। यह सब होने के बाद ही कोई भी थाने में प्रवेश कर पा रहा है।
विज्ञापन