फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women kabaddi team selection

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम का चयन

Tue, 07 Dec 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
women kabaddi team selection
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम का चयन
विज्ञापन

ट्रॉयल में बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीरनगर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
महराजगंज। ओडिशा विश्वविद्यालय संबलपुर में 10, 11 व 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले इंटर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर की महिला कबड्डी टीम का चयन मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में किया गया। इसमें 12 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।
प्राचार्य डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय ने बताया कि मंगलवार को महाविद्यालय क्रीड़ांगन में ट्रॉयल आयोजित किया गया। इसमें सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलरामपुर, संतकबीरनगर की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों की उपस्थिति में 12 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। कौशल किशोर महाविद्यालय बागापार की स्नेहा को कप्तान चुना गया है। उनके साथ बागापार की ऋतू तनु, प्रियंका, सीमा, स्वाति, पायल तथा जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज से पूजा गोंड, प्रियंका सिंह, लाडली, अनीता और संजना का चयन किया गया। चयनित टीम बुधवार को ट्रेन से ओडिशा के संबलपुर रवाना होगी।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ. सरिता सिंह, आयुष सिंह, डॉ. राणा प्रताप तिवारी, दिवाकर सिंह, डॉ. शिवानंद सिंह, गोरख सिंह, राहुल सिंह, गुलाब यादव, डॉ. शांति शरण मिश्र, डॉ. सिद्धार्थनाथ शुक्ला, श्रवण पटेल, छट्ठू यादव, डॉ. विजय आनंद मिश्र, आदित्य मद्धेशिया, संतोष राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed