फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women got relief from anti allergy injection

Gorakhpur News: एंटी एलर्जी इंजेक्शन लगाने से मिली महिलाओं को राहत

Fri, 02 Jun 2023 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Women got relief from anti allergy injection
एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी थी आठ महिलाओं की तबीयत
विज्ञापन

परिजनों के हंगामे के बाद नर्स अस्पताल से बाहर चली गईं, पुलिस बुलाई गई


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महिला अस्पताल में भर्ती महिलाओं की तबीयत में सुधार एंटी एलर्जी इंजेक्शन लगाने के बाद आ गया। इसके बाद परिजनों ने भी हंगामा करना बंद कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने सबकुछ सामान्य होने का दावा किया है।
बताया जा रहा है कि जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग के प्रथम तल पर 22 प्रसूताएं भर्ती हैं। इनका हाल ही में सिजेरियन प्रसव हुआ है। इन महिलाओं को सुबह-शाम एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाया जाता है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की देर रात करीब 12 बजे नर्स ने महिलाओं को एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाया था। बताया गया कि इंजेक्शन लगने के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद कल्याणी, सरस्वती, नेहा सहित पांच अन्य महिलाओं की आंखों में जलन, जी मिचलाना, उल्टी, खुजली सहित अन्य परेशानियां होने लगी। इस पर महिलाओं के परिजन नर्स से सवाल करने लगे कि कौन सा इंजेक्शन लगाया है, जिसकी वजह से परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन

नर्सों ने बताया की एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाया गया है, कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन महिलाओं की परेशानी बढ़ती ही जा रही थी। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद नर्स अस्पताल छोड़कर भागने लगीं, जिस पर हाथापाई की नौबत आ गई। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सूचना पुलिस और अधिकारियों को दी। सूचना पर अस्पताल के एसआईसी डॉक्टर जय कुमार पहुंचे और तत्काल आठों महिलाओं को एंटी एलर्जी इंजेक्शन लगवाया। कुछ देर बाद महिलाओं की हालत में सुधार होने लगा। हंगामा करीब तीन घंटे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed