फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women are being targeted in Jhangha police station of Gorakhpur, villagers are in panic

Gorakhpur News: कहीं 'साइको किलर' तो नहीं? UP के इस जिले में सता रहा खतरा- महिलाएं बन रही निशाना

Mon, 26 Aug 2024 03:34 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 03:34 PM IST
सार

सोमवार की सुबह पांच बजे रंभा देवी के घर गांव की एक महिला गई तब घटना की जानकारी लोगों को हुई। गांव के लोग महिला को इलाज के लिए डाक्टर के पास ले गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अभी 11 अगस्त को भी महिला पर ऐसे ही जानलेवा हमला किया गया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Women are being targeted in Jhangha police station of Gorakhpur, villagers are in panic
घटना के बाद मौके पर पड़ताल पर फॉरेंसिक की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र के राजधानी गांव में स्थित हाथखाल टोले पर 45 वर्षीय रंभा देवी को रविवार की रात अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह पांच बजे उनके घर गांव की एक महिला गई तब घटना की जानकारी लोगों को हुई। गांव के लोग महिला को इलाज के लिए डाक्टर के पास ले गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अभी 11 अगस्त को भी महिला पर ऐसे ही जानलेवा हमला किया गया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। झंगहा पुलिस, फोरेंसिक टीम सहित उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन


गांव के मुनीब निषाद की पत्नी रंभा देवी रविवार की रात खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर बनी झोपड़ी में तखत पर अकेले सोई थी। रात में अज्ञात बदमाश उसके चेहरे, सिर और पेट में धारदार हथियार से हमला कर दिया। तखत पर काफी खून गिरा था। हमलावर रम्भा देवी के कान की बाली,मंगलसूत्र और मोबाईल उठा ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Women are being targeted in Jhangha police station of Gorakhpur, villagers are in panic
घटना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेसिंक और पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
खून से लथपथ रंभा देवी को गांव की ही एक महिला ने अचेतावस्था में देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद घायल रम्भा को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। रम्भा के पति एक माह पूर्व मुंबई कमाने गए थे।   मुनीब निषाद की पहली पत्नी की बिमारी से मौत हो जाने के बाद उन्होंने दूसरी शादी रम्भा देवी से की थी।

पहली पत्नी से तीन बेटी अंजलि, पूजा, सोनाली तथा एक पुत्र रवि था। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। वह अपने ससुराल में हैं। रवि की शादी नहीं हुई है। वह दो दिन पूर्व बाहर कमाने के लिए चला गया है। रम्भा देवी की भी यह दूसरी शादी है। रम्भा देवी की पहली शादी कड़जहा में हुई थी बीमारी के दौरान रम्भा देवी के पहले पति की मौत हो चुकी है।

रम्भा देवी के पहले पति से एक बेटा भी था जो छत का छज्जा गिरने से उसमें दबकर उसकी मौत हो गई थी। बीते 11अगस्त को बसूही के उपधौलिया टोले में हमलावर ने ठीक इसी तरह से एक महिला के ऊपर जानलेवा हमला किया था जिससे मेडिकल कॉलेज में ईलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed