फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman threatening to break young man's marriage

Gorakhpur News: पहले दुष्कर्म का फर्जी केस,अब कह रही 'पेट में है तुम्हारा बच्चा' युवक ने की डीएनए जांच की मांग

Sun, 11 Aug 2024 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2024 10:52 AM IST
सार

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपने ही गांव की एक विवाहिता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हए एडीजी को प्रार्थनापत्र दिया है। आरोप है कि महिला उसकी शादी तोड़वाने की धमकी दे रही है। एडीजी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। युवक ने डीएनए जांच करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
Woman threatening to break young man's marriage
यूपीपी( सांकेतिक) - फोटो : फेसबुक पेज

विस्तार

गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपने ही गांव की एक विवाहिता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हए एडीजी को प्रार्थनापत्र दिया है। आरोप है कि महिला उसकी शादी तोड़वाने की धमकी दे रही है। एडीजी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने प्रार्थनापत्र में लिखा है कि गांव की एक महिला ने एक वर्ष पहले उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। बड़हलगंज पुलिस की जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। गांव के कुछ विरोधियों के साथ मिलकर महिला फिर केस में फंसाने की धमकी देते हुए पैसे की मांग कर रही है। ऐसा नहीं करने पर शादी तोड़वाने की भी धमकी दे रही है।
विज्ञापन


युवक ने बड़हलगंज पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि महिला गर्भवती है। वह आरोप लगा रही है कि उसके होने वाले बच्चे का पिता वही है। महिला द्वारा बार-बार आरोप लगाए जाने के कारण युवक के परिवार के लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। युवक का कहना है कि वह डीएनए जांच कराने के लिए तैयार है, जिससे सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed