फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman robbed at knifepoint; ear severed while earring was snatched.

Gorakhpur News: चाकू के बल पर महिला से लूट, झुमका नोचने में कान कटा

Wed, 26 Aug 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Woman robbed at knifepoint; ear severed while earring was snatched.
सहजनवां। खेत में निराई कर रही महिला को मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू के बल पर लूट लिया। बदमाश महिला के दोनों कानों से झुमके, गले से मंगलसूत्र और नाक की कील लूटकर भाग गए। झुमका नोचने के दौरान महिला का कान कट गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

टिकरिया खोर निवासी अर्जुन कन्नौजिया की पत्नी शीला देवी दोपहर में गांव के बाहर पोखरे के किनारे स्थित खेत में निराई कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। बाइक सड़क किनारे खड़ी करने के बाद दोनों पोखरे की तरफ गए और महिला के पास पहुंच गए। आरोप है कि बदमाशों ने अचानक महिला को खेत में गिरा दिया। एक बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू लगा दिया, जबकि दूसरे ने दोनों कानों से झुमके नोच लिए। इसके बाद मंगलसूत्र और नाक की कील लूट ली। झुमका नोचने से महिला के कान कट गया।
विज्ञापन

दोनों बदमाशों के भागने पर महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी गीडा आभा सिंह और थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed