{"_id":"64ec949b455deb131f0844d9","slug":"woman-killed-in-road-accident-at-sahjanwa-gorakhpur-2023-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: सहजनवां में खड़ी ट्रेलर में घुसी कार, महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: सहजनवां में खड़ी ट्रेलर में घुसी कार, महिला की मौत, चार घायल
Mon, 28 Aug 2023 06:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Aug 2023 06:05 PM IST
सार
सहजनवां थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने बताया कि हाइवे किनारे खड़ी ट्रेलर से कार भीड़ गई थी, जिसमें एक महिला के मौत की सूचना है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से बिहार जा रहे परिवार की कार सोमवार की सुबह तीन बजे के करीब खड़ी ट्रेलर में टकरा गई। सहजनवां के नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 पिपरा के पास हुए हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दरियापार निवासी राम किशोर सिंह दिल्ली में परिजनों के साथ रहते थे। गांव में किसी का निधन होने पर परिवार के साथ कार से बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अभी कमजोर नहीं हुआ है मानसून, दो दिन बाद फिर होगी झमाझम
विज्ञापन
कार सोमवार को सुबह करीब तीन बजे के आसपास सहजनवां थाना क्षेत्र के वार्ड नं-9 पिपरा पशु अस्पताल के पास हाइवे किनारे खड़ी ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल शकुंतला देवी (50) पत्नी रामेश्वर सिंह और मेघा (16) पुत्री राम किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां रास्ते में शकुंतला ने दम तोड़ दिया। जबकि, मेघा का इलाज चल रहा है। इसके अलावा घायल राम किशोर सिंह (50), राजकुमारी (49) पत्नी राम किशोर सिंह और पूजा कुमारी (18) पुत्री राम किशोर सिंह को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल की मछलियों का टेंडर: जीडीए ने 10 साल के लिए लगाई बोली, जारी हुआ ठेका