फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramgarhtal fish tender GDA bids for 10 years in Gorakhpur

रामगढ़ताल की मछलियों का टेंडर: जीडीए ने 10 साल के लिए लगाई बोली, जारी हुआ ठेका

Mon, 28 Aug 2023 05:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Aug 2023 05:55 PM IST
सार

जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मछलियों के शिकार और पालन के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाली फर्म को ठेका दिया गया है। जीडीए की ओर जारी निविदा की शर्तों का अनुपालन करना जरूरी होगा।

विज्ञापन
Ramgarhtal fish tender GDA bids for 10 years in Gorakhpur
रामगढ़ताल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल की मछलियां करोड़ों में बिकी हैं। जीडीए की ओर से 10 साल के लिए 20 करोड़ 30 लाख 59 हजार 776 रुपये में नीलामी हुई। ई-नीलामी के जरिए मछलीपालन और शिकार करने का ठेका अधिकतम बोली लगाने वाली फर्म को मिला है।

विज्ञापन


जीडीए के लिए रामगढ़ताल की मछलियां कमाई का जरिया हैं। इसका ठेका बीते दो साल से नहीं हो पा रहा था। इसके लिए जीडीए ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया। नैसर्गिक झील में मत्स्य पालन और आखेट शिकार के लिए 10 साल की समयसीमा तय की गई। इसकी नीलामी बीते 10 अगस्त को हुई, जिसमें 10 बोलियां लगीं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में सरयू और राप्ती नदी में आ रहा उफान, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसमें मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड तारामंडल रोड मनहट ने 20 करोड़ 30 लाख 59 हजार 776 रुपये की सबसे अधिक बोली लगाई। इस कारण फर्म को नीलामी में ठेका मिला। फर्म की ओर से 10 साल तक रामगढ़ताल में शिकार और मछली पालन किया जाएगा। जीडीए के संपत्ति विभाग की ओर से नीलामी की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मछलियों के शिकार और पालन के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाली फर्म को ठेका दिया गया है। जीडीए की ओर जारी निविदा की शर्तों का अनुपालन करना जरूरी होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed