{"_id":"6177b31596ccc73bed08b39b","slug":"woman-killed-in-road-accident-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: बाइक से गिरकर घायल हुई महिला, अस्पताल पहुंचते ही हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: बाइक से गिरकर घायल हुई महिला, अस्पताल पहुंचते ही हो गई मौत
Tue, 26 Oct 2021 01:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:19 PM IST
सार
मां-बेटे बाइक पर सवार होकर मंदिर जा रहे थे। ऐसे में वे छुट्टा पशु के चपेट में आ गए और महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पातल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बस्ती समाचार।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा कप्तानगंज रोड पर दुबौली मिश्र गांव के पास हुआ है। बताया जा रह है कि मां-बेटे बाइक से सरैया दुर्गा मंदिर पर दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
ऐसे में वह आवारा पशु (साड़) से टकरा गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल पहुंचते ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बा निवासी पवन कुमार पुत्र शिवशंकर बाइक से अपनी मां राधा देवी (55) पत्नी शिवशंकर को बैठा कर कप्तानगंज थाने के सरैया गांव में स्थित दुर्गा मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन