गोरखपुर में दुकानदार की मनमानी: वेतन मांगने पर महिला से मारपीट, जान बचाने के लिए छत से कूदी
एसआईसी डॉ. राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि घायल हालत में महिला को कुछ लोग ओपीडी के बाहर छोड़ गए थे। उसे भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। मेडिकल भी कर लिया गया है। पुलिस को सूचना दी गई है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर के बड़े काजीपुर निवासी शंकुतला देवी हिंदी बाजार में कपड़े की एक दुकान में काम करती हैं। शुक्रवार को उसने दुकान के मालिक से वेतन की मांग की। आरोप है कि इस बात से नाराज दुकानदार ने महिला को 100 रुपये दिए और भगाने लगा।
महिला ने विरोध किया तो दुकानदार ने मारपीट शुरू कर दी। डंडे से मारा और कमरा बंद करने लगा तो वह जान बचाने के लिए छत से कूद गई। इसके बाद आरोपी उसे ओपीडी के बाहर छोड़कर फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें: माफिया अजीत: पर्दे के पीछे से अपराध का है मास्टर माइंड, चर्चा में आता है पुलिस की समझ में नहीं
एसआईसी डॉ. राजेंद्र ठाकुर मौके पर पहुंचे। घायल महिला ने उन्हें घटना की जानकारी दी। एसआईसी ने पहल कर महिला का इलाज कराया। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। एक्सरे जांच में उसके पैर की हड्डी टूटी पाई गई है। जिसके बाद उसे प्लास्टर लगवाया गया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर तिवारीपुर थाने से सिपाही मौके पर पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसआईसी डॉ. राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि घायल हालत में महिला को कुछ लोग ओपीडी के बाहर छोड़ गए थे। उसे भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। मेडिकल भी कर लिया गया है। पुलिस को सूचना दी गई है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।
टोटी से बर्तन धोने पर रॉड मारकर संविदाकर्मी का सिर फोड़ा, गंभीर
वहीं शाहपुर इलाके के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर नौ के पास बृहस्पतिवार की रात टोटी पर बर्तन धुलने पर संविदाकर्मी विपिन कुमार सिंह (29) को मनबढ़ों ने राॅड से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कर्मचारी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। पीड़ित ने बताया कि सिर में 26 टांके लगे हैं। वहीं, पुलिस देर रात केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जनपद के थाना कोल्हुई बाजार स्थित ग्राम बड़िहारी निवासी विपिन कुमार सिंह शाहपुर के बिछिया हनुमान मंदिर के पास किराये पर रहते हैं। विपिन ने बताया कि रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय में लोडिंग अनलोडिंग का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की रात काम करने के बाद 8:30 बजे खाना खाने के बाद प्लेटफार्म नंबर नौ स्थित टिकट घर के पास टोटी पर पानी पीने के बाद बर्तन धुलने लगे।
इसे भी पढ़ें: 22 दिनों तक एक कमरे में थे बंद: बैंकाक बताकर भेजा मलेशिया, फिर बोरे में छिपाकर पानी के जहाज से भेजा पाकिस्तान
इसी दौरान तीन-चार युवक पहुंचे और बर्तन धोने से मना करने लगे। पीड़ित ने कहा कि यह सरकारी नल हैं, कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। इतने पर मनबढ़ों ने गाली देते हुए लोहे की रॉड से मार कर सिर फोड़ दिया। सिर और नाक से खून निकलने लगा। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी पहुंचे और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।