फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three youths sent to Pakistan hiding in sacks from gorakhpur

22 दिनों तक एक कमरे में थे बंद: बैंकाक बताकर भेजा मलेशिया, फिर बोरे में छिपाकर पानी के जहाज से भेजा पाकिस्तान

Sat, 20 May 2023 01:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2023 01:05 PM IST
सार

तौसीफ अली, मोहम्मद मेराज व अहमद को विदेश भेजने के नाम पर ठगी हो गई। पहले तीनों युवकों को बैंकाक की जगह मलेशिया भेज दिया। फिर वहां से पानी के रास्ते जहाज से बोरे में छिपाकर एक एजेंट की मदद से पाकिस्तान भेज दिया गया। अब ठगी का मामला समाने आया है।

विज्ञापन
Three youths sent to Pakistan hiding in sacks from gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया है कि उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां गुलरिहा थाना क्षेत्र के तीन युवकों को बैंकाक भेजने के नाम पर एजेंटों ने पहले मलेशिया और फिर पानी वाले जहाज से बोरे में छिपाकर पाकिस्तान भेज दिया। किसी तरह पाकिस्तान से लौटने के बाद तीनों पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस तीनाें आरोपियों के खिलाफ जालसाजी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के कर्महा उर्फ कम्हरिया निवासी तौसीफ अली, मोहम्मद मेराज व अहमद को विदेश भेजने के नाम पर महराजगंज जिले के मिठौरा निवासी हफीजुल्लाह, शेर मोहम्मद व हसमुद्दीन ने एक-एक युवक से एक लाख सत्तर हजार रुपये ले लिए। इसके बाद तीनों युवकों को बैंकाक की जगह मलेशिया भेज दिया। फिर वहां से पानी के रास्ते जहाज से बोरे में छिपाकर एक एजेंट की मदद से पाकिस्तान भेज दिया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: शादी से पहले खुली पोल: होने वाले जीजा की इस शर्मनाक हरकत को देख आग बबूला हुआ युवक, तोड़ दिया बहन का विवाह
विज्ञापन
विज्ञापन


 

22 दिनों तक एजेंट ने तीनों को एक कमरे में बंद रखा। फिर तीन युवकों से पैसा लेने के बाद पासपोर्ट देकर छोड़ दिया। युवक घर से रुपया मंगवाकर किसी तरह वापस घर पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद गुलरिहा पुलिस महराजगंज के तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

गोरखपुर मंडल में करोड़ों की ठगी करने वाला राजेश दबोचा गया
गोरखपुर मंडल के जिलों के युवा बेरोजगारों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले राजेश सिंह को पुलिस ने शुक्रवार सुबह छतरहिया मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कैंट पुलिस ने 18 मई को ठगी का शिकार हुए झंगहा के करही निवासी राजेश पासवान की तहरीर पर केस दर्ज किया था।

जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश भेजने के नाम पर रुपये ऐंठने के बाद कंप्यूटर से फर्जी वीजा तैयार कर थमा देता था। एयरपोर्ट पर जाने पर युवाओं को जालसाजी की जानकारी होती थी। आरोपी महराजगंज जिले का गैंगस्टर अभियुक्त भी है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed