{"_id":"64a0212687b98490ec0b61a4","slug":"woman-grabbed-rs-580-lakh-in-the-name-of-selling-house-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-225864-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मकान बेचने के नाम पर महिला ने 5.80 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मकान बेचने के नाम पर महिला ने 5.80 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज
विज्ञापन
देवरिया के भी ध्यानार्थ
शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया केस, मामले की छानबीन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के राप्तीनगर स्थित गांधीपुरम कॉलोनी में बेचने के नाम पर मकान दिखाकर महिला ने 5.80 लाख रुपये हड़प लिए गए। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी मकान की रजिस्ट्री की और न ही रुपये वापस किए। थक हारकर पीड़ित ने शाहपुर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रताप छापर निवासी सतीश चंद्र मिश्रा ने शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के पास के महुजा निवासी सत्येंद्र कुमार पांडेय से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में राप्तीनगर के गांधीपुरम में पत्नी मीनू के नाम से मकान है, उसे बेचना है। सतीश अक्तूबर 2017 में मकान देखने के बाद 17 लाख रुपये में खरीदने के लिए तैयार हुए। उसके बाद एडवांस के तौर पर 5 किस्तों में 5.80 लाख रुपये आरोपी मीनू के खाते में ट्रांसफर कर दी। बाकी रुपये रजिस्ट्री के समय देने के लिए तय हुई।
आरोप है कि दो महीने बाद पीड़ित ने मकान रजिस्ट्री करने की बात कही तो महिला ने कभी रिश्तेदारी में किसी की मृत्यु होने तो कभी कोरोना की बहाना बनाकर टालती रही। इसी तरह चार वर्ष बीत गए। उसके बाद भी न मकान रजिस्ट्री की न रुपये वापस किए। इसके बाद पीड़ित ने शाहपुर पुलिस को तहरीर दी। शुक्रवार की शाम देवरिया भाटपाररानी के महुजा निवासी मीनू देवी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।