{"_id":"65aa69ca09fd829aa3025965","slug":"woman-family-chased-away-from-home-after-husband-death-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पति की मौत के बाद सास-ससुर ने घर से भगाया, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पति की मौत के बाद सास-ससुर ने घर से भगाया, केस दर्ज
Fri, 19 Jan 2024 05:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Jan 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में हरपुर बुदहट इलाके के समुदा गांव में सास-ससुर पर घर से भगाने का आरोप लगा है। बहू का कहना है कि पति की मौत के बाद से उसे घर में नहीं रहने दिया जा रहा है। कमिश्नर से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर परमहंस सिंह व सास आरती देवी पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सोनम राव ने दी तहरीर में लिखा है कि समुदा गांव निवासी अमित सिंह से उनकी शादी हुई थी। पांच साल पहले अमित की एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जब से मौत हुई है, तब से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। सास-ससुर के व्यवहार में बदलाव आ गया, उसे रोज मारापीटा जाता है।
पीड़िता का कहना है कि बचपन में ही उसके मायके में उसके माता-पिता की मौत हो गई थी, भाई बहन छोटे है। वह ना मायके जा पा रही है ना ही ससुराल में रह पा रही है। बुधवार को उसके सास-ससुर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिए।
विज्ञापन
इस मामले में कमिश्नर के आदेश पर हरपुर बुदहट पुलिस ने समुदा निवासी महिला के ससुर परमहंस सिंह और सास आरती देवी पर शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।