{"_id":"69c7a439f176728efa0cb234","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-gorakhpur-s-gulriha-area-husband-accused-of-murder-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर किया था दर्द साझा: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर किया था दर्द साझा: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का आरोप
Sat, 28 Mar 2026 03:19 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:19 PM IST
सार
बेलीपार क्षेत्र के मेहरौली निवासी चंदा की शादी वर्ष 2020 में जंगल टिकरिया निवासी दर्शन चौहान से हुई थी। दंपती की एक पांच वर्ष की बेटी है। बृहस्पतिवार रात मायके पक्ष को सूचना मिली कि चंदा को दिल का दौरा पड़ने के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के जंगल टिकरिया में बृहस्पतिवार की रात विवाहिता चंदा (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग शव को मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और अगले दिन शव का पंचनामा कराया गया।
विज्ञापन
मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति दर्शन चौहान के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बेलीपार क्षेत्र के मेहरौली निवासी चंदा की शादी वर्ष 2020 में जंगल टिकरिया निवासी दर्शन चौहान से हुई थी। दंपती की एक पांच वर्ष की बेटी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात मायके पक्ष को सूचना मिली कि चंदा को दिल का दौरा पड़ने के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिजन जब बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो ट्रामा सेंटर के बाहर चंदा का शव मिला, जबकि ससुराल पक्ष के लोग वहां से गायब थे। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
सोशल मीडिया पर साझा किए थे मारपीट के चोटों के फोटो
मायके पक्ष का आरोप है कि चंदा का पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। मृतका की भाभी निशा के अनुसार, बीते 18 मार्च की रात पति की पिटाई के बाद चंदा नंगे पांव और फटे कपड़ों में अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ मायके मेहरौली पहुंची थी, जहां उसका इलाज कराया गया था।
परिजनों ने बताया कि मारपीट से लगी चोटों के फोटो और वीडियो चंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किए थे, जो अब मामले में अहम साक्ष्य माने जा रहे हैं। मृतका के भाई पृथ्वीराज चौहान की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।