फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman Corona Report positive due to health department Negligence

इस एक गलती की वजह से चार दिन तक सदमे में रहा पूरा परिवार, सामने आई ये बड़ी बात

Tue, 30 Jun 2020 02:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Jun 2020 02:06 PM IST
सार

  • चार दिन पहले पॉजिटिव, अब निगेटिव आई महिला की रिपोर्ट
  • हॉटस्पॉट बनाए गए एरिया को फिर से किया जा रहा है सामान्य

विज्ञापन
Woman Corona Report positive due to health department Negligence
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। करीमनगर की जिस महिला को स्वास्थ्य विभाग ने चार दिन पहले कोरोना पॉजीटिव बताया था अब उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद घरवालों ने राहत की सांस ली लेकिन इस गलती की वजह से चार दिन तक पूरा परिवार सदमे में रहा।

विज्ञापन


उधर, उस इलाके को हॉटस्पॉट बना दिया गया था जिसे अब सामान्य किया जा रहा है। इस लापरवाही पर महिला के बेटे ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि मां 2012 के बाद दिल्ली नहीं गई हैं, फिर भी ट्रैवल हिस्ट्री दिखाकर कोरोना का मरीज बता दिया गया। इससे पूरा परिवार व कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, करीमनगर की एक महिला की चार दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। घरवाले उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया। संदेह होने पर उसका नमूना कोरोना जांच के लिए भेजा गया। तीन दिन पहले प्रशासन को इस बात की सूचना मिली कि महिला संक्रमित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरडी प्रशासन ने इसे शासन के पोर्टल पर अपलोड कर दिया। इसके बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस की मदद से महिला के घर के आसपास के एरिया को सील कर दिया। वहां बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात कर दी।

उधर सोमवार को बीआरडी प्रशासन को चूक का पता चला। बीआरडी प्रशासन ने महिला के कोरोना निगेटिव होने की रिपोर्ट जारी की। इतना ही नहीं शासन के पोर्टल पर भी उसे सुधार दिया। महिला की निगेटिव रिपोर्ट जारी होने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासन ने हॉटस्पॉट एरिया के सामान्य एरिया में तब्दील करने की कवायद शुरू कर दी।
 
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने पॉजिटिव रिपोर्ट दी थी। अब उन्होंने निगेटिव दे दी है। मैंने जिला प्रशासन को महिला के घर के आसपास कंटेनमेंट जोन खत्म करने के लिए जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed