{"_id":"60e6b7b3ef0399742d6669dc","slug":"woman-commits-suicide-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पति की बेवफाई से नाराज नवविवाहिता ने फंदे से लटक दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पति की बेवफाई से नाराज नवविवाहिता ने फंदे से लटक दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 08 Jul 2021 02:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:01 PM IST
सार
नवविवाहिता के परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता ने पति के बेवफाई से नाराज होकर बंद कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह फंदे से लटकता शव देख ससुराल वालों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ शव को उतारा। मौत की जानकारी ससुराल वालों ने मृतका के मायके वालों को दी।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंचे नवविवाहिता के परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
लार थाना क्षेत्र के उकीना गांव निवासी प्रकाश शर्मा की शादी सिवान जिला के जीरादेई गांव निवासी नीलम शर्मा पुत्री सकीचंद शर्मा से 24 जून को हुई थी। बुधवार की रात भोजन कर परिवार के सभी लोग अपने अपने कमरे में सो गए। सुबह सोकर उठे परिजनों ने देखा कि नीलम के कमरे का दरवाजा बंद है।
विज्ञापन
आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। खिड़की के रास्ते देखा तो उसका शव छत की कुंडी से लटक रहा था। यह देख परिजनों ने आनन-फानन दरवाजा तोड़ शव को फंदे से उतार और घटना की जानकारी नवविवाहिता के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे नवविवाहिता के परिजनों ने बेटी की हत्या का आरोप लगा घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। उधर चर्चा है कि पति के बेवफाई से नाराज होकर पत्नी ने जान दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।