फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman cheated by marriage from online site in Gorakhpur, case registered

Gorakhpur Crime: ऑनलाइन साइट से शादी कर ठगी की शिकार हुई महिला, युवक ने आपत्तिजनक फोटो भेजकर दी धमकी

Sun, 11 Sep 2022 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Sep 2022 08:35 AM IST
सार

एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ ताल पुलिस ने आरोपी युवक उसके पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, महिला मूल रूप से कुशीनगर की रहने वाली है और परिवार के साथ शहर में रामगढ़ ताल इलाके में रहती है। 

विज्ञापन
Woman cheated by marriage from online site in Gorakhpur, case registered
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गोरखपुर में ऑनलाइन साइट से शादी कर महिला ठगी का शिकार हो गई। आरोप है कि अहमदाबाद गुजरात का युवक और उसके पिता एक अन्य के साथ मिलकर ऐसे ही लोगों से शादी करके दहेज के नाम पर ठगी करते हैं। भेद खुलने के बाद वापस आई महिला को युवक आपत्तिजनक फोटो और संदेश भेजकर धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ ताल पुलिस ने आरोपी युवक उसके पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, महिला मूल रूप से कुशीनगर की रहने वाली है और परिवार के साथ शहर में रामगढ़ ताल इलाके में रहती है। 
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले एक ऑनलाइन साइट के जरिए महिला की जान पहचान अहमदाबाद के रहने वाले युवक से हुई। फोन पर बातचीत शुरू होने के बाद परिजनों ने शादी कर दी।एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने लिखा है कि अहमदाबाद जाने पर पता चला कि युवक व उसके पिता शादी के नाम पर लड़कियों के साथ ठगी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे पहले कई लोगों के साथ ऐसा कर चुके हैं।भेद खुलने पर आरोपित प्रताड़ित करने लगे, जिसके बाद वह अपने बच्चे के साथ घर चली आयी।अब आरोपित पिता-पुत्र और नागपुर में रहने वाली जान पहचान की महिला फोन कर परेशान कर रहे हैं।परिवार के लोगों का नंबर कई लड़कों में बांट दिया है जो फोन कर आपत्तिजनक बातें करते हैं। फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देने के साथ ही पूरे परिवार को परेशान किया जा रहा ,है जिसकी वजह से सब लोग परेशान है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed