{"_id":"631d508bc0b09412af24781a","slug":"woman-cheated-by-marriage-from-online-site-in-gorakhpur-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Crime: ऑनलाइन साइट से शादी कर ठगी की शिकार हुई महिला, युवक ने आपत्तिजनक फोटो भेजकर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Crime: ऑनलाइन साइट से शादी कर ठगी की शिकार हुई महिला, युवक ने आपत्तिजनक फोटो भेजकर दी धमकी
Sun, 11 Sep 2022 08:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Sep 2022 08:35 AM IST
सार
एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ ताल पुलिस ने आरोपी युवक उसके पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, महिला मूल रूप से कुशीनगर की रहने वाली है और परिवार के साथ शहर में रामगढ़ ताल इलाके में रहती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में ऑनलाइन साइट से शादी कर महिला ठगी का शिकार हो गई। आरोप है कि अहमदाबाद गुजरात का युवक और उसके पिता एक अन्य के साथ मिलकर ऐसे ही लोगों से शादी करके दहेज के नाम पर ठगी करते हैं। भेद खुलने के बाद वापस आई महिला को युवक आपत्तिजनक फोटो और संदेश भेजकर धमकी दे रहा है।
एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ ताल पुलिस ने आरोपी युवक उसके पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, महिला मूल रूप से कुशीनगर की रहने वाली है और परिवार के साथ शहर में रामगढ़ ताल इलाके में रहती है।
महिला के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले एक ऑनलाइन साइट के जरिए महिला की जान पहचान अहमदाबाद के रहने वाले युवक से हुई। फोन पर बातचीत शुरू होने के बाद परिजनों ने शादी कर दी।एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने लिखा है कि अहमदाबाद जाने पर पता चला कि युवक व उसके पिता शादी के नाम पर लड़कियों के साथ ठगी करते हैं।
विज्ञापन
उससे पहले कई लोगों के साथ ऐसा कर चुके हैं।भेद खुलने पर आरोपित प्रताड़ित करने लगे, जिसके बाद वह अपने बच्चे के साथ घर चली आयी।अब आरोपित पिता-पुत्र और नागपुर में रहने वाली जान पहचान की महिला फोन कर परेशान कर रहे हैं।परिवार के लोगों का नंबर कई लड़कों में बांट दिया है जो फोन कर आपत्तिजनक बातें करते हैं। फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देने के साथ ही पूरे परिवार को परेशान किया जा रहा ,है जिसकी वजह से सब लोग परेशान है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।