{"_id":"617ac148f3f6ad40e64769a3","slug":"woman-came-with-lover-leaving-her-husband-and-children-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में धोखा: पति-बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ आई महिला, वह भी हो गया फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में धोखा: पति-बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ आई महिला, वह भी हो गया फरार
Thu, 28 Oct 2021 08:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:57 PM IST
सार
रायबरेली से प्रेमी के तलाश में आई महिला ने गुलरिहा थाने में दी तहरीर, महिला का आरोप, मारपीट कर मोबाइल व रुपये भी लेकर हुआ फरार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में इलाज के दौरान मोहब्बत होने पर तीन बच्चे और पति को छोड़कर एक महिला युवक के चक्कर में आ गई। उसे प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाया और अब उसे छोड़कर फरार हो गया है। महिला का आरोप है कि मोबाइल व रुपये भी प्रेमी लेकर फरार हो गया है। महिला ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश रायबरेली जिला की रहने वाली महिला सात साल पहले लखनऊ में इलाज कराने को आई थी। वहीं पर गुलरिहा के एक युवक से उसकी मुलाकात हो गई थी। दोनों में बातचीत चलती रही और लगभग एक साल बाद महिला अपने पति व तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ हरियाणा चली गई। पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि पहले पति की कमाई के लगभग तीन लाख रुपए भी प्रेमी के ऊपर लूटा दिया। महिला के अनुसार 24 अक्तूबर को प्रेमी अपनी मां के कहने पर हरियाणा में ही उसे बुरी तरह से कई बार मारा-पीटा था। लहूलुहान करने के बाद गोरखपुर अपने घर चला आया। जिस मकान में रहता था।
विज्ञापन
उस मकान मालिक द्वारा महिला का इलाज कराया गया, जब उसे होश आया तो वह ट्रेन पकड़कर बृहस्पतिवार की सुबह गोरखपुर पहुंची और बरगदहीं में प्रेमी के घर भी पहुंच गई थी। प्रेमी के नहीं मिलने पर पुलिस के पास पहुंची थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्र ने कहा कि महिला ने तहरीर दिया है मामले की जांच करा कर कार्रवाई की जा रही है।