फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman body found lying on bed in suspicious condition in Gorakhpur

गोरखपुर: संदिग्ध हालत में बिस्तर पर पड़ी मिली महिला की लाश, दो बच्चियों को छोड़कर युवक फरार

Fri, 01 Apr 2022 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Apr 2022 11:45 AM IST
सार

इंस्पेक्टर बड़हलगंज उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Woman body found lying on bed in suspicious condition in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां बड़हलगंज में 28 वर्षीय मृत महिला का शव व दो मासूम बच्चियों को छोड़कर युवक फरार हो गया। महिला का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था। मकान मालकिन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बड़हलगंज के चिल्लूपार की रहने वाली मीरा देवी के पति हरिराम की मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटी प्रीती के साथ मकान में रहती हैं। 25 दिन पहले मनोज नाम का युवक एक महिला और दो बच्चियों के संग आया और किराए का कमरा लेकर रहने लगा। उसने बताया कि उसका नाम मनोज है और महिला उसकी पत्नी है। बताया कि महिला का नाम दुर्गा देवी पुत्री ओम प्रकाश शर्मा है और वह खोराबार के जगदीशपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन


दुर्गा की तबीयत 31 मार्च से खराब थी। जिसका इलाज बड़हलगंज के जनसेवा अस्पताल में चल रहा था। गुरूवार की रात बीमार दुर्गा अपने कमरे में सोई और सुबह उसकी बिस्तर पर ही मौत हो गई। उसका शव बिस्तर पर पड़ा था और वह चद्दर ओढ़े थी। वहीं उसके साथ पति बनकर रह रहा युवक मनोज फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बड़हलगंज उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed