फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman blew a necklace worth five lakhs in 20 seconds Gorakhpur

Gorakhpur News: 20 सेकंड में महिला ने पांच लाख का हार उड़ाया, CCTV देख हैरान रह गए सभी

Sat, 26 Nov 2022 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Nov 2022 11:38 AM IST
सार

कैंट प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया गया है। सीसी टीवी कैमरे की मदद से पुलिस छानबीन में जुटी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
woman blew a necklace worth five lakhs in 20 seconds Gorakhpur
सीसीटीवी में कैद महिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोलघर स्थित बलदेव प्लाजा के बेचू लाल सर्राफ के शोरूम से एक महिला 20 सेकंड में ही पांच लाख का हार चोरी कर फरार हो गई। ग्राहक बनकर चश्मा लगाए आई महिला ने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। 17 नवंबर को हुई घटना की जानकारी गहने के मिलान के दौरान हुई। शुक्रवार को शोरूम संचालक की तहरीर पर कैंट पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर सीसी टीवी कैमरे की मदद से जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 17 नवंबर को शोरूम में ग्राहकों की काफी भीड़ थी। कई महिलाएं शोरूम में गहने की खरीदारी करने पहुंची थीं। इसी दौरान हरे रंग की साड़ी में 45 साल की महिला भी पहुंची। महिला चेहरे पर मॉस्क और आंखों पर काला चश्मा लगाए थी। उम्र और उसकी ड्रेसिंग देखकर किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह की वारदात को अंजाम देगी।
विज्ञापन


काउंटर पर पहुंचते ही उसने सेल्समैन से हार देखने की इच्छा जताई। कर्मचारियों ने उसे हार का सेट दिखाना शुरू कर दिया। जैसे ही महिला के सामने दो सेट के डिब्बे रखे गए, उसने तुरंत एक डिब्बे के ऊपर दूसरा डिब्बा रख दिया और फिर दोनों डिब्बों को एक साथ उठाकर अपनी गोद में रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दुकानदार महिला को कुछ और वैराइटी दिखाता कि इससे पहले पलक झपकते ही महिला ने एक हार के सेट का डिब्बा अपनी साड़ी में छिपा लिया और फिर वह दुकानदार से काफी देर तक गहने देखती रही। कुछ देर देखने के बाद वह यह कहते हुए चली गई कि उसे अभी गहने पसंद नहीं हैं।

बाद में जब स्टॉक में ज्वेलरी सेट कम मिली तो शोरूम में हड़कंप मच गया। मालिक ने पहले तो स्टाफ पर ही शक करना शुरू कर दिया, लेकिन जब शोरूम की सीसीटीवी खंगाली गई तो सभी लोग हैरान रह गए। महिला का यह पूरा कारनामा शोरूम में लगी सीसीटीवी में कैद हो गया था।


कैंट प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया गया है। सीसी टीवी कैमरे की मदद से पुलिस छानबीन में जुटी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed