फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman attacked on face with sharp weapon, condition critical

Gorakhpur News: महिला के चेहरे पर ताबड़तोड़ नुकीले हथियार से वार, हालत गंभीर

Tue, 27 Aug 2024 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked on face with sharp weapon, condition critical
- झंगहा में 15 दिन के अंदर एक ही तरह की दूसरी घटना, दहशत में लोग
विज्ञापन

- दोनों ही घटनाओं में महिला को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो

झंगहा (गोरखपुर)। राजधानी गांव के हाथखाल टोले में रविवार रात घर के बाहर झोपड़ी में सो रही महिला के चेहरे पर किसी बहशी ने नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया। वह पूरी रात खून से लथपथ अचेत अवस्था में वहीं पड़ी रही। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात राजधानी गांव के मुनीम निषाद की पत्नी रंभा देवी (45) खाना खाने के बाद घर के बाहर झोपड़ी में अकेले सोई थीं। देर रात अज्ञात बदमाश ने उसके चेहरे पर किसी नुकीले हथियार से कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। पूरी रात रंभा अचेत अवस्था में पड़ी रही। उसके आस-पास खून फैला हुआ था। सुबह गांव की एक महिला ने उसे खून से लथपथ देखकर शोर मचाया। तब आस-पास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, मुनीम एक महीने पहले ही मुंबई कमाने गया है। मुनीम की पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो जाने के बाद उन्होंने पांच साल पहले रंभा से शादी की थी। पहली पत्नी से मुनीम को तीन बेटियां अंजलि, पूजा, सोनाली और एक बेटा रवि है। बेटियों की शादी हो चुकी है। रवि की शादी नहीं हुई है। वह दो भी दो दिन पहले ही कमाने बाहर गया है। रंभा के भी पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी। उसका एक एक बेटा भी था, उसकी भी छत से गिरकर मौत हो गई थी। अंजलि की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के हमले में जा चुकी है एक महिला की जान भी
15 दिनों में एक ही तरह की दो घटनाओं ने ग्रामीणों को हिला दिया है। इस घटना से पहले भी एक महिला पर इसी तरह हमला किया गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। बसुही गांव के उपधौलिया टोले के रहने वाले सेवा प्रसाद की 32 वर्षीय बेटी ममता की शादी संतकबीरनगर जिले के भिउषा गांव निवासी बजरंगी से हुई थी। तीन माह पहले पति मजदूरी करने बाहर चला गया, जिसके बाद तीन बच्चों के साथ ममता मायके चली आई। 11 अगस्त रात के समय तीनों बच्चों संग ममता घर के बरामदे में सोई थी। देर रात 12 बजे पहुंचे बदमाश ने ममता के सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। दो दिन बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वह पुलिस को बयान भी नहीं दे पाई थी।
बोल ग्रामीण
दो घटनाएं की ही तरीके से हुई है, इनका पर्दाफाश पुलिस को जल्दी करना चाहिए। नहीं तो बदमाश फिर किसी पर हमला कर सकता है। इस घटना से ग्रामीण भी सहमे हुए हैं।

संतोष कुमार, ग्रामीण जिसके घर कोई नहीं रह रहा है, उसी के घरों को निशाना बदमाश बना रहा है। ऐसा लग रहा है कि बदमाश सबकुछ पता करके ही आ रहा है। इस घटना से सभी डरे हुए हैं।

शिव कुमार, महिला के भसुर
घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। महिला के चेहरे पर नुकीले बांस से हमला किया गया है। घायल महिला को होश आने पर पूछताछ की जाएगी। बहुत जल्द आरोपी का पता कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना का पूर्व की घटना से भी जोड़कर जांच की जा रही है।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed