{"_id":"6b0c94ab619accb6470aa6fc","slug":"woman-arrested-for-snatching-a-chain-from-another-woman-in-an-e-rickshaw-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1533922-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ई-रिक्शा में महिला की चेन उड़ाने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ई-रिक्शा में महिला की चेन उड़ाने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार महिला को उलझाकर उसकी सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की गई करीब 1.20 लाख रुपये कीमत की चेन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान बड़हलगंज क्षेत्र के गरथौली सिधुआपार निवासी सुभावती देवी के रूप में हुई है।
फलमंडी, मिर्जापुर निवासी स्नेहलता 26 नवंबर को टीपी नगर से घंटाघर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। आरोप है कि इसी दौरान तीन महिलाओं ने उन्हें धक्का-मुक्की और बच्चे को गोद में देने के बहाने उलझा लिया। इसी बीच उनके गले से करीब 11.88 ग्राम की सोने की चेन काट ली गई थी। पीड़िता की तहरीर पर राजघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राजघाट थाना प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया कि जांच के बाद रविवार को सुभावती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से चेन बरामद हुई।