फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman and minor girl killed in train accident at Deoria

देवरिया: ट्रेन की चपेट में आने से महिला और बच्ची की मौत, बालक गम्भीर

Fri, 29 Oct 2021 11:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Oct 2021 11:48 AM IST
सार

ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। मृत महिला, बच्ची व घायल बालक की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस के मुकाबिक महिला बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन के आसपास रहती थी। वह स्टेशन और नगर क्षेत्र में घूम कर लोगों की मदद से जीवकोपार्जन करती थी।

विज्ञापन
Woman and minor girl killed in train accident at Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी रेलवे स्टेशन के पश्चमी आउटर के समीप शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और गोद में मौजूद बच्ची की मौत हो गई, जबकि साथ में चल रहा तीन वर्षीय बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को इलाज के लिए जीआरपी ने जिला अस्पताल भेजा है। तीनों रेलवे डाउन ट्रैक पार कर रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस की माने तो महिला बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन के आसपास रहती थी। वह स्टेशन और नगर क्षेत्र में घूम कर लोगों की मदद से जीवकोपार्जन करती थी। शव को कब्जे में लेकर जीआरपी उनकी शिनाख्त करने में जुटी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, भटनी रेलवे स्टेशन के पश्चमी छोर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार सुबह एक महिला मासूम बच्ची को गोद में तथा तीन वर्षीय बच्चे को अंगुली पकड़कर डाउन ट्रैक पार कर रही थी। तभी गोरखपुर की ओर से आ रही एक ट्रेन की चपेट में तीनों आ गए। जिसमें महिला और मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालक दूर गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन


घटना के बादल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं सूचना पर रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच बालक को सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जीआरपी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत जीआरपी एसओ मुस्ताक अहमद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला और मासूम की मौत हुई है। महिला स्टेशन और नगर क्षेत्र में भ्रमण कर अपना जीवकोपार्जन करती थी। तीनों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed