फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Without thermal screening not allow any devotees in temple

Sawan 2020: बंदिशों के बीच महादेव की हुई पूजा अर्चना, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मंदिर में मिला प्रवेश

Mon, 06 Jul 2020 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Jul 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Without thermal screening not allow any devotees in temple
Sawan 2020 - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संक्रमण काल में सावन माह के पहले सोमवार को शिवमंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ खूब देखने को मिली। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते भक्तों की संख्या में कुछ कमी जरूर देखने को मिली। वहीं मंदिर प्रशासन द्वारा शिवालयों के बाहर मुख्य गेट पर भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान उन्हें आपसी दूरी का पालन करते हुए ही गर्भगृह में प्रवेश कर जलाभिषेक करने की इजाजत दी गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


जिला मुख्यालय से लेकर इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे पंचमुखी शिव धाम इटहिया तक यही नजारा देखने को मिला। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कई शिवालयों पर श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रही। पूरा दिन भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल बॉर्डर से सटे पंचमुखी शिव धाम इटहिया से लेकर कोठीभार क्षेत्र के बहुरहवा बाबा तक के मंदिरों में भक्त सुबह भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंच गए थे। इटहिया के पंचमुखी शिवमंदिर में सावन के पहले दिन विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
 

विधि विधान से भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। वहीं, हरखोड़ा में स्थित शिव मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे हुए थे। मंदिर प्रबंधन की ओर से खास इंतजाम भी किए गए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाई। वहीं शहर के सिचाई कालोनी शिव मंदिर, कटहरा, फरेंदा क्षेत्र के गोपलापुर शिव मंदिर पर आपसी का ख्याल रखते हुए एक एक लोग दर्शन कर भगवान भोलेनाथ से कोरोना से बचाव की कामना की।

इसे भी पढ़ें-  सावन में व्रत करने से मिलता है '52 सोमवार व्रत' के बराबर फल, इन राशियों पर भी पड़ता है असर

नायब तहसीलदार निचलौल रवि कुमार सिंह ने बताया कि शिवालयों पर जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं को पहले मंदिर के मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद पांच-पांच श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह में पूजन अर्चन करने के लिए भेजा जा रहा था। मंदिर पर व्यवस्था की देख रेख करने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed