{"_id":"61a5a7db5bc651219c0d9d78","slug":"without-mask-entry-will-not-be-available-in-gorakhpur-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बिना मास्क के चिड़ियाघर में आज से नहीं मिलेगा प्रवेश, सख्ती से लागू होगा कोविड प्रोटोकॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बिना मास्क के चिड़ियाघर में आज से नहीं मिलेगा प्रवेश, सख्ती से लागू होगा कोविड प्रोटोकॉल
Tue, 30 Nov 2021 09:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 30 Nov 2021 09:56 AM IST
सार
चिड़ियाघर में कोविड प्रोटोकॉल सख्ती से लागू, मंगलवार से व्यवस्था शुरू की गई, मास्क पहनकर आना अनिवार्य।
विज्ञापन
Gorakhpur Zoo
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान में मंगलवार से बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। कोरोना के खतरे को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल के पालन को लेकर सख्ती शुरू कर दी गई है। उद्यान में आने वाले सभी दर्शकों ही नहीं, उद्यान के स्टाफ को भी अनिवार्य रूप से कोविड गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
विज्ञापन
प्रभारी निदेशक सुजॉय बनर्जी ने बताया कि मंगलवार से प्राणि उद्यान में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने प्राणि उद्यान आने वालों से अपील की है कि वे बिना मास्क के यहां न आएं। बिना मास्क उद्यान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विदेशों के साथ भारत में कहीं-कहीं संक्रमण होने की खबरें सुनाई दी हैं। लिहाजा, पहले से सतर्कता बरतते हुए कोविड गाइडलाइंस का अनिवार्य रूप से पालन करने और करवाने के लिए स्टाफ को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्राणिउद्यान घूमने आने वालों में भारत के अलग-अलग कोनों से दर्शक आते हैं। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है। यहां वन्य जीवों के संपर्क में जू कीपर ही रहते हैं। घूमने आने वाले लोगों के संपर्क में ये कीपर सबसे अधिक होते हैं। ऐसे में सतर्कता काफी जरूरी है।