{"_id":"5f0b6d408ebc3e74a90b6dc8","slug":"with-nayab-tahsildar-59-corona-postive-found-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3579321155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर के पीए समेत 59 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर के पीए समेत 59 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
महिला नायब तहसीलदार समेत 59 मिले संक्रमित
गोरखपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को तहसील सदर में तैनात महिला नायब तहसीलदार, कैंट थाने के दरोगा, सिपाही, कमिश्नर के पीए और कैंप कार्यालय के चार कर्मचारियों सहित 59 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अस्थायी जेल के दो बंदी भी संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 691 हो गई है। इसमें से 17 की मौत हुई है। 379 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 295 एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस की चपेट में अधिकतर युवा आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, शहर में राप्ती नगर निवासी व कमिश्नर के 56 वर्षीय पीए की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके साथ तीन और लोग उसी कार्यालय के संक्रमित मिले हैं। इसके पहले भी कमिश्नर के एक पीए और होमगार्ड पॉजिटिव मिल चुके हैं। तारामंडल स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट के 26 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिले हैं। इस अपार्टमेंट से पहले भी संक्रमित मिले हैं।
भ्रष्टाचार निवारण विभाग के 45 व 36 वर्षीय, माया बाजार के 55 वर्षीय, राजघाट के 36, 24, 44 वर्षीय, साहबगंज के 18 व 49 वर्षीय, अस्थायी जेल के 26 व 22 वर्षीय, अलीनगर निवासी 55, आवास विकास के 33 व गोरखनाथ के 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
फुलवरिया के 54, कूड़ाघाट की 59 वर्षीय महिला व पुरुष, 26 वर्षीय युवक, नंदा नगर के मौर्या टोला निवासी 79 वर्षीय महिला, जटेपुर के 54 व शिवपुर सहबाजगंज के 35 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। हुमायूंपुर की एक नौ साल की बच्ची भी पॉजिटिव मिली है।
कूड़ाघाट के एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें एक महिला और एक पुरुष है। दोनों की उम्र 59 साल है। खजांची का ही 32 साल का युवक, गायत्री नगर का 26 साल का युवक पॉजिटिव मिला है।
संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। रविवार को 59 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। - डॉ. श्रीकांत तिवारी, सीएमओ गोरखपुर
साहबगंज थोक मंडी के दो व्यापारी संक्रमित
साहबगंज थोक मंडी में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी दो व्यापारी संक्रमित मिले हैं। इससे पहले पांच व्यापारी संक्रमित मिले थे। तब दुकानदारों ने मिलकर एक सप्ताह की बंदी का एलान किया था। हालांकि इस क्षेत्र में 18 जुलाई तक लॉकडाउन पहले से घोषित है। इससे संक्रमण का चक्र टूटने की उम्मीद जताई जा रही है।
शहर में दो दिन मिले 90 मरीज
शहर में पिछले दो दिनों में 90 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 90 प्रतिशत युवा शामिल हैं। शनिवार को 60 और रविवार को 30 मरीज मिले हैं। इसके बाद भी लापरवाही जारी है। स्वास्थ्य महकमे के अफसरों का कहना है कि अगर यही हालात रह गए तो मरीजों की संख्या और बढ़ेगी।
ग्रामीण क्षेत्र में मिले 29 मरीज
ग्रामीण क्षेत्र में चौरीचौरा के सोनबरसा की 24 वर्षीय युवती, सहजनवां के वार्ड नंबर नौ पिपरा निवासी 44, 42, 28, 19 व 12 वर्षीय, कैंपियरगंज के रमवापुर निवासी 30 व विशुनपुर निवासी 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरदार नगर के रामपुर रकबा निवासी 27 वर्षीय युवक, रसूलपुर निवासी 70 वर्षीय पुरुष व 68 वर्षीय महिला तथा अवधपुर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण मिला है।
पाली के बड़गो निवासी 46 व देवाकठिया के 45 वर्षीय, पाली के भक्सा निवासी 50, 60 व 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। सहजनवां के खानीपुर के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इनकी उम्र 50, 38 और 30 है। जबकि उरुवा में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 44 साल का एक व्यक्ति, उरुवा के बेलासपुर के 70 वर्षीय बुजुर्ग, पुरुवा का 51 साल का व्यक्ति और उरुवा का 21 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया है।
भाजपा नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव
भटहट के फुलवरिया में एक भाजपा नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग टीम गांव में पूल सैंपलिंग की तैयारी कर रही है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी का इलाज पीजीआई में चल रहा था। वहां सर्जरी कराने से पूर्व मरीज व उनकी जांच कराई गई। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार चौरसिया ने इसकी पुष्टि की है।
संक्रमितों के इलाके सील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शहर के जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें सील कर सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है। 250 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन तथा 500 मीटर की परिधि क्षेत्र को बफर जोन घोषित कर सील कर दिया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सहित अन्य ने नमूना दिया
नायब तहसीलदार के संक्रमित होने के बाद सतर्कता के लिहाज से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर, तहसीलदार सदर व नायब तहसीलदार सहित तमाम स्टाफ का नमूना रविवार को लिया गया है। इसके लिए निपाल क्लब में विशेष कैंप लगाया गया। इन अफसर व कर्मचारियों की रिपोर्ट सोमवार को आ सकती है।
एसएसपी आवास में भी पहुंचा संक्रमण, सर्विलांस सेल का सिपाही संक्रमित
गोरखपुर। एसएसपी कैंप कार्यालय (आवास) में भी कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। सर्विलांस सेल का सिपाही कोरोना संक्रमित मिला है। तबीयत बिगड़ने पर उसकी जांच कराई गई थी। कैंट थाने में तैनात चार और यूपी 112 का एक सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। एसएसपी के निर्देश पर आरआई ने सबको क्वारंटीन करा दिया है।
शनिवार को कैंट थाने के एसएसआई समेत 13 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। एसएसपी के निर्देश पर रविवार को कैंट थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा एसएसपी, सभी एडिशनल एसपी और सीओ के गनर और फालोअर की पुलिस लाइंस में कोरोना जांच कराई गई। सर्विलांस सेल में तैनात सिपाही के अलावा कैंट थाने के सीसीटीएनएस ऑफिस में तैनात चार सिपाही भी कोरोना संक्रमित पाए गए।
यूपी 112 में तैनात सिपाही की तबीयत खराब होने पर दोपहर बाद पुलिस लाइंस में जांच कराई गई तो वह भी पॉजिटिव पाया गया। अब गाड़ी को पुलिस लाइंस में खड़ा करा दिया गया। सोमवार को यूपी 112 में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी।
हॉटस्पाट घोषित हुआ कैंट थाना, दो दिनों तक चौकियों से चलेगा थाना
गोरखपुर। एसएसआई समेत सात पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कैंट थाना परिसर को रविवार को कंटेनमेंट जोन व हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया। 48 घंटे तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। गेट पर तैनात पुलिसकर्मी समस्या लेकर आने वाले लोगों को पुलिस चौकी पर भेज रही है।
दो दिन तक थानाक्षेत्र के पुलिस चौकियों पर फरियाद सुनी जाएगी। इस क्षेत्र में पैडलेगंज, बेतियाहाता, इंजीनियरिंग कॉलेज, एम्स, एयरफोर्स, रेलवे स्टेशन और मोहद्दीपुर चौकी आती हैं। अब पुलिसकर्मी थाने आकर केस दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई कराएंगे। साथ ही कम से कम अपराधियों की धरपकड़ होगी। अगर अपराधी या छोटे मोटे मामलों के आरोपित पकड़े भी जाएंगे तो उन्हें पुलिस चौकियों पर ही रखा जाएगा और वहीं से अस्थायी जेल भेजवाया जाएगा। रविवार को थाना परिसर में चहल-पहल नहीं थी। कैंट इंस्पेक्टर अपने केबिन में बैठे रहे। कार्यालय खाली रहा। गेट पर दो पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहे।