फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Will reach Rohanpur, Bangladesh by May 11

Gorakhpur News: नंदगंज स्टेशन से गेहूं लेकर बांग्लादेश रवाना हुई मालगाड़ी

Sun, 10 May 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Will reach Rohanpur, Bangladesh by May 11
गोरखपुर। रेलवे ने अब निर्यात का दायरा बढ़ाना शुरू किया है। बांग्लादेश के लिए खाद्यान्न का निर्यात भी होने लगा है। शुक्रवार की रात गाजीपुर के नंदगंज स्टेशन से एक मालगाड़ी 1246 टन गेहूं लेकर बांग्लादेश रवाना हुई। मालगाड़ी 11 मई तक बांग्लादेश के रोहनपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे में मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) गठित की गई है। यह यूनिट कंपनियों से संपर्क कर ट्रांसपोर्ट की सुविधा देती है। इन्हीं कवायदों की वजह से एक बार फिर एनईआर को विदेश के लिए लोडिंग मिलने लगी है। इससे पहले 2023 में चौरीचौरा स्टेशन से दर्साना के लिए 2754 टन गेहूं भेजा गया था और 21 वैगनों की मालगाड़ी रवाना हुई थी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के जरिये विदेश में भी निर्यात के लिए मालगाड़ी से माल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed