{"_id":"61014278edbd341f7521d08e","slug":"wife-jumps-in-river-in-front-of-husband-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पति के सामने पत्नी ने नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटा प्रशासन, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पति के सामने पत्नी ने नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटा प्रशासन, नहीं लगा सुराग
Wed, 28 Jul 2021 05:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Jul 2021 05:12 PM IST
सार
सूत्रों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद के चलते पत्नी ने पति के सामने ही नदी में छलांग लगा दी। पत्नी को डूबता देख मुन्ना भी नदी में कूद गया।
विज्ञापन
तलाश में प्रशासन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति के सामने ही पत्नी नदी में कूद गई। पति के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नदी में लापता महिला का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित छोटी गंडक नदी के पुल के नीचे मुन्ना नट अपने परिजनों के साथ झोपड़ी बनाकर रहता है। मुन्ना नट के अनुसार, मंगलवार की देर शाम उसकी पत्नी सुनरी देवी (40) छोटी गंडक नदी किनारे स्नान करने गई थी। वह भी पत्नी के साथ गया था।
विज्ञापन
स्नान करने के दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चली गई। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद के चलते पत्नी ने पति के सामने ही नदी में छलांग लगा दी। पत्नी को डूबता देख मुन्ना भी नदी में कूद गया।
विज्ञापन
उसने पत्नी का बाल पकड़ लिया था। लेकिन पानी का बहाव तेज होने से उसका संतुलन बिगड़ गया। वह भी पानी में डूबने लगा। घबराकर उसने पत्नी का बाल छोड़ दिया और किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकला। नदी से बाहर आकर उसने शोर मचाना शुरू किया।
मौके पर कस्बा समेत आसपास के गांवों के लोग पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना हेतिमपुर चौकी इंचार्ज संजीव कुमार राव को दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मछुआरों की मदद से महिला की तलाश शुरू की। बुधवार की शाम तक नदी में लापता महिला का पता नहीं चल सका था।