फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   wife filed sexual assault case against husband police arrested accused

महिला ने पति पर लगाया बिना सहमति संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2020 10:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 08 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
wife filed sexual assault case against husband police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

कैंट इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली मुस्लिम महिला ने अपने ही पति पर मारने, पीटने व  बिना सहमति के जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपित पति रूस्तम अली के खिलाफ केस दर्ज करके गुरुवार की सुबह सिंघड़िया से उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेज के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का आरोप है कि बीते छह अक्तूबर यानि मंगलवार की रात उसके पति ने उसे मारा पीटा। जबरन उसके साथ बिना उसकी सहमति के संबंध बनाया। महिला का आरोप है कि दहेज के लिए वह उसे अक्सर प्रताड़ित करता रहता है। जिससे वह मानसिक रूप से विकृतशील हुई है। तहरीर मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने बुधवार को आरोपित पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एक धारा है गंभीर 
पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट के साथ जो दुष्कर्म की धारा 376 ए लगाया है। वह बहुत ही गंभीर है। वह धारा कहती है कि अगर कोई स्त्री के साथ दुष्कर्म करता है और वह स्त्री की मृत्यु हो जाती है या वह विकृतशील हो जाती है तो आरोप सिद्ध होने पर उसके खिलाफ बीस साल के कारावास की सजा का प्रावधान है। हालांकि विवेचक दरोगा सुनील कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज हुआ है। जांच चल रही है। अभी तक की जांच में उसके विकृतशील होने की बात स्पष्ट नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व बिना मर्जी के दुष्कर्म का आरोप पति पर लगाया था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।  - महेंद्र कुमार मिश्रा, चौकी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed