फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   wife died and husband injured in road accident in sant kabir nagar

परिवार के साथ मंदिर जा रहा था शख्स, एक टक्कर में उजड़ गई दुनिया

Tue, 23 Jun 2020 04:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Jun 2020 04:35 PM IST
सार

  • बाइक से महराजगंज के धानी स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे थे
  • घटना की सूचना से पीड़ित के घर मचा कोहराम

विज्ञापन
wife died and husband injured in road accident in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के बीएमसिटी मार्ग पर सांडे खुर्द के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक पति और दो बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के महला निवासी 35 वर्षीय राम सागर साहनी अपनी पत्नी सरिता (32) और सात वर्षीय बेटी साधना व तीन वर्षीय आयुष के साथ बाइक से महराजगंज जिले के धानी बाजार के पास स्थित मंदिर में पूजा पाठ के लिए जा रहे थे। अभी लोग सांडे खुर्द गांव के सामने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में पत्नी सरिता की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति और दोनों बच्चे दूर जाकर गिरने से मामूली रूप से चोटिल हुए। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में छिन गई मां की ममता
हादसे में मां की ममता छिन गई। पत्नी की मौत से पति सदमें में थे। जबकि बच्चे भी रोने लगे। मौके पर जुटी भीड़ पति को सांत्वना दे रही थी। भीड़ में शामिल लोग बच्चों की दशा देख कर द्रवित हो गए। लोग यही कह रहे थे कि पति और बच्चों की आंख के सामने ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed