{"_id":"6aea50917580565acb0f8384","slug":"life-imprisonment-for-the-crime-of-murder-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1508032-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास
Wed, 04 Nov 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। हत्या का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश नंद कुमार ने बेलघाट थाना क्षेत्र के नरगड़ा शिवदत्त सिंह निवासी अभियुक्त रामकरन को आजीवन कारावास एवं दस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने पर अभियुक्त को एक माह का कारावास अलग से भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं का कहना था कि वादी राम केवट बेलघाट थाना क्षेत्र के नरगड़ा शिवदत्त सिंह का निवासी है। 17 दिसंबर 2005 को सुबह करीब नौ बजे वादी के भाई सत्यनरायन को अभियुक्त खर काटने के लिए घर से बुलाकर ले गया। शाम तक जब वह घर नहीं आया तो वादी उसकी भाभी रानी देवी व परमिला देवी खोजने निकले तो नदी के किनारे उसकी लाश पड़ी थी और उसे दो जगह चोट लगी थी। दौरान विवेचना पता चला कि अभियुक्त रामकरन ने सहअभियुक्त चन्द्रिका के साथ मिलकर वादी के भाई सत्यनरायन की हत्या की हत्या की है।
विज्ञापन