{"_id":"6298fda09cec1665be67251c","slug":"wife-and-sister-inlaw-made-consipiracy-and-murdered-gorakhpur-news-gkp4390445177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी और साली ने रची थी हत्या की साजिश, दोस्तों से कराई हत्या, चारों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी और साली ने रची थी हत्या की साजिश, दोस्तों से कराई हत्या, चारों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया (रुद्रपुर)। जिले के मदनपुर गोला में परिवार के साथ छत पर सो रहे युवक अली मोहम्मद की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश का दावा किया है। एसओजी ने हत्या में प्रयुक्त असलहा के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि बीवी और साली ने हत्या की साजिश रची और अपने दो दोस्तों से अली मोहम्मद की हत्या करवा दी।
पुलिस मृतक की मां फातिमा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर जांच कर रही थी। एसपी संकल्प शर्मा ने सीओ जिलाजीत के नेतृत्व में एसओजी और मदनपुर पुलिस की टीम गठित कर घटना के अनावरण का निर्देश दिए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या और साजिश में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रियांशु शाही पुत्र अनिल कुमार शाही, राहुल साहनी पुत्र सुन्नर निवासी ग्राम सेमरा थाना बड़हलगंज, जिला गोरखपुर मृतक की पत्नी नशीबुन और साली ख़ुशबुन को सेमरा घाट पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रियांशु के पास से एक देसी तमंचा, कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।
मदनपुर गोला निवासी अली मोहम्मद ने दो शादियां की थी। पहली शादी से रिश्ता टूट चुका है, जबकि दूसरी पत्नी की बहन भी युवक के घर ही रहती थी। वह सोमवार की रात में छत पर सोया था। इसी दौरान बदमाशों ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी थी। पर्दाफाश में जुटी एसओजी को बुधवार की रात में मोबाइल काल डिटेल के जरिए अहम सुराग मिल गया। पूछताछ के दौरान कुछ समय तक तो आरोपी पुलिस को चकमा देते रहे। लेकिन, पुलिस के सवालों का जवाब देने में उलझ गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अली मोहमद का इधर कुछ दिनों से दूसरी पत्नी से तकरार चल रहा था। घर आने-जाने वाले एक युवक से उसकी साली की नजदीकियां बढ़ गई थीं। यह बात अली मोहमद को खटकने लगी थी। इससे अक्सर तकरार होती रहती थी। बीवी और साली ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। घटना के दिन दूसरी पत्नी और साली ने दो युवकों को बुलाया। दोनों दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए और युवक की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना का पर्दाफाश कर दिया गया है। प्रेम प्रसंग के कारण युवक की हत्या की गई थी। मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।