फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wife and her lover slit husband's throat, his condition critical

Gorakhpur News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रेता पति का गला, हालत गंभीर

Mon, 17 Nov 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Wife and her lover slit husband's throat, his condition critical
उरुवा थाना क्षेत्र की घटना, पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



उरुवा बाजार (गोरखपुर)। उरुवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति का गला धारदार हथियार से रेत दिया। गंभीरावस्था में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर लिया। आरोपी महिला व उसके प्रेमी अंकित चौरसिया को हिरासत में लिया गया है।



जानकारी के अनुसार, घायल युवक की शादी तीन वर्ष पहले गगहा इलाके के एक गांव में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि महिला का गोला बाजार इलाके के डीहवा निवासी अंकित चौरसिया से प्रेम संबंध है। इसी बात को लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार अपराह्न तीन बजे युवक के पिता गांव में कहीं गए थे। मां सत्संग में चली गई थीं। इसी दौरान महिला ने अपने प्रेमी को घर में बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पहले युवक को रस्सी से बांधा और फिर धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया।
विज्ञापन




इस दौरान चीख-पुकार मचने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायल युवक को उरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भागने की फिराक में थे आरोपी, एसपी साउथ भी मौके पर पहुंचे



घटना की सूचना पर उरुवा थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान भागने की फिराक में लगी महिला और उसके प्रेमी अंकित को पुलिस ने दबोच लिया। पीड़ित युवक की मां की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी साउथ दिनेश पुरी और सीओ गोला दरवेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। गांव में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



वर्जन...



केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। महिला और उसके प्रेम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



- दिनेश पुरी, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed