फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Where even CM car does not go in zoo bike rider roaming there

गोरखपुर का हाल: चिड़ियाघर में जहां सीएम की गाड़ी भी नहीं जाती, वहां बाइक सवार भर रहा था फर्राटे

Tue, 25 Jul 2023 03:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Jul 2023 03:46 PM IST
सार

पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि चिड़ियाघर परिसर के अंदर फ्यूल गाड़ी पूरी तरह से मना है। अनिवार्य स्थिति में अनुमति के बाद ही सिर्फ सर्विस लेन के सहारे सीधे प्रशासनिक भवन से चिड़ियाघर अस्पताल तक गाड़ी जा सकती है। मामले की जांच कराई जाएगी।

 

विज्ञापन
Where even CM car does not go in zoo bike rider roaming there
चिड़ियाघर के अंदर मोपेड बाइक से जाता युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर चिड़ियाघर में पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से जिस जगह मुख्यमंत्री की फ्लीट वाली गाड़ियां भी नहीं जा पातीं , वहां एक बाइक सवार आराम से फर्राटा भरते घूम रहा था। उसके ठीक बगल में आला अफसरों का दफ्तर भी है। हद तो यह है किसी की नजर बाइक सवार पर नहीं गई। बाइक सवार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसने भी इसे देखा, उसके मुंह से यही शब्द निकल रहे हैं- भाई! कोई रसूखदार ही हाेगा।

विज्ञापन


चिड़ियाघर परिसर के अंदर जहां आम दर्शक घूमते हैं, वहां सिर्फ बैटरी की गाड़ी ही चलती है। चिडियाघर के इस नियम का पालन मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी करते हैं। जब कभी भी ये निरीक्षण करने आते हैं तो गाड़ियां बाहर ही खड़ी होती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर बाइक सवार के वायरल वीडियो ने प्रबंधन के सिस्टम की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अब गोरखनाथ क्षेत्र से मेडिकल कॉलेज तक भरिए फर्राटा, धर्मशाला का चक्कर लगाने से राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में साफ दिख रहा है कि पेट्रोल गाड़ी लेकर एक युवक परिसर के अंदर आता है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चिडियाघर के दर्शकों के लिए खुले समय ही बाइक सवार आया था। हालांकि वीडियो देखकर लोगों में चर्चा है कि बाइक सवार कैंटीन का ही कर्मचारी है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

जिस बाड़े में जैकाॅल मरा, बगल में ही खड़ी डीजल गाड़ी
चिडियाघर के जिस बाड़े में जैकॉल की मौत हुई थी, उसी के बगल में फिर से डीजल गाड़ी खड़ी दिखी। ये कॉमर्शियल वाहन सुबह से ही वन्य जीव के बाड़े के ठीक पीछे खड़ी थी। ऐसे में वन्य जीव की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है। पिछले दिनों ऐसे ही मिट्टी लदा एक ट्रक अंदर आ गया था। हैवी ट्रक के आने से धरती के कंपन से बाड़े के अंदर जैकॉल की मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed