फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLC Devendra Pratap Singh Defiant Stance Fuels Political Speculation

शिक्षक एमएलसी चुनाव: एमएलसी देवेंद्र के बगावती तेवर से भाजपा पर निगाहें

Sun, 25 Oct 2026 07:33 PM IST
अनुराग रंजन टीपी शाही, अमर उजाला, गोरखपुर
टीपी शाही, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 25 Oct 2026 07:33 PM IST
सार

शिक्षक एमएलसी चुनाव के ठीक पहले भाजपा के शिक्षक संवाद सम्मेलन में मंच पर चढ़ने के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष से नोकझोंक और मतदान के दिन सपा प्रत्याशी के साथ बैठकर चर्चाएं करने से देवेंद्र प्रताप सुर्खियों में हैं। भाजपा के नेता इसे सोची समझी रणनीति और उनके सपा में जाने का संकेत मान रहे हैं।

विज्ञापन
MLC Devendra Pratap Singh Defiant Stance Fuels Political Speculation
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन चुनाव में भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के बगावती तेवर ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। मतदान के दिन सपा प्रत्याशी डॉ संजयन त्रिपाठी से उनकी मुलाकात के बाद अब सभी की निगाहें पार्टी नेतृत्व पर टिकी हैं।

विज्ञापन


हालांकि, देवेंद्र प्रताप का कहना है कि वह कहीं जाने वाले नहीं हैं। उन्होंने अपमान का प्रतिकार किया है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ की राजनीति से सियासत में आए देवेंद्र प्रताप सिंह 1998 में सपा में शामिल हुए और स्नातक एमएलसी निर्वाचित हुए। इसके बाद का चुनाव वे हार गए और 2010 में सपा के बैनर तले दूसरी बार जीते। इसके बाद चयन आयोग में भर्ती में गड़बड़ी को लेकर देवेंद्र प्रताप ने मोर्चा खोल दिया। इसी को लेकर पार्टी में अनबन शुरू हुई और 2015 में भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने 2023 में फिर देवेंद्र प्रताप पर भरोसा जताया और चुनाव जीतकर चौथी बार एमएलसी बने। इस चुनाव में डॉ संजयन त्रिपाठी ने चुनाव न लड़ने का फैसला लेकर देवेंद्र प्रताप का समर्थन कर दिया।
विज्ञापन


शिक्षक एमएलसी चुनाव के ठीक पहले भाजपा के शिक्षक संवाद सम्मेलन में मंच पर चढ़ने के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष से नोकझोंक और मतदान के दिन सपा प्रत्याशी के साथ बैठकर चर्चाएं करने से देवेंद्र प्रताप सुर्खियों में हैं। भाजपा के नेता इसे सोची समझी रणनीति और उनके सपा में जाने का संकेत मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मामले कहीं भी हो सकते हैं...
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अभिजात मिश्रा ने भाजपा एमएलसी व क्षेत्रीय अध्यक्ष के विवाद को आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने का मामला बताया और दुर्घटना करार दिया। कहा ऐसे मामले कहीं भी हो सकते हैं। दोनों लोगों को आपस में समझने में भूल हो गई, इस नाते बात यहां तक आ गई। इसको ठीक करने का प्रयास किया जाएगा।

सपा में जा रहे हैं एमएलसी देवेंद्र: विनोद
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि उनसे कोई नोकझोंक नहीं हुआ था। देवेंद्र प्रताप सिंह सपा में जाने की तैयारी में हैं और यह पहले से तय है। इसकी प्लानिंग पहले से की जा चुकी थी। पार्टी नेतृत्व को इसकी जानकारी दे दिया हूं। निणर्य प्रदेश नेतृत्व को करना है। मैने तय कर लिया हे कि उनको किसी बैठक किसी कार्यक्रम में आने के लिए नहीं बुलाया जाएगा।

देवेंद्र सिंह ने हर चुनाव में किया विरोध
भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं कि वे मुझसे स्नेह के चलते शिक्षक संवाद सम्मेलन में गए थे। जब उनका क्षेत्रीय अध्यक्ष से विवाद हुआ तो मैं वहां नहीं था। विवाद के बाद देवेंद्र सिंह सम्मेलन से चले गए। फोन करके आने का अनुरोध किया था, पर वे नहीं आए। उनके घर गया लेकिन मुलाकात नहीं हुई। सच यह है कि वे हर चुनाव में मेरा विरोध किए हैं।

अन्याय कहीं होगा तो प्रतिकार करूंगा
खुद देवेंद्र सिंह इन चर्चाओं को खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि काेई असभ्ता करेगा, अपमानित करेगा ताे कैसे बर्दाश्त करेंगे। अन्याय कहीं होगा तो उसका प्रतिकार करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed