{"_id":"64bf9a3d9d2bed952f0ba527","slug":"fourlane-road-work-completed-from-in-front-of-gorakhnath-temple-gate-to-sports-college-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अब गोरखनाथ क्षेत्र से मेडिकल कॉलेज तक भरिए फर्राटा, धर्मशाला का चक्कर लगाने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अब गोरखनाथ क्षेत्र से मेडिकल कॉलेज तक भरिए फर्राटा, धर्मशाला का चक्कर लगाने से राहत
Tue, 25 Jul 2023 03:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:17 PM IST
सार
निर्माण खंड तीन पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर से नकहा ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज तक सड़क का काम पूरा कराया जा चुका है। डिवाइडर के बीच में लाइट लगाई गई है।
विज्ञापन
गोरखनाथ से स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे तक जाने वाली फोरलेन सड़क बनकर हुई तैयार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ क्षेत्र से मेडिकल कॉलेज तक अब वाहन चालक फर्राटा भर सकेंगे। गोरखनाथ मंदिर से स्पोर्ट्स कॉलेज तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही पीडब्ल्यूडी की ओर से इसका औपचारिक शुभारंभ करा दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सड़क का कार्य पूरा हो चुका है। लोग इस पर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर से बनी फोरलेन सड़क स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे पर जेल बाईपास रोड से जुड़ती है। इस सड़क के निर्माण के लिए बीते साल शासन ने 25.4 करोड़ के बजट को मंजूरी दी थी। अब गोरखनाथ मंदिर गेट के पास से नकहां ओवरब्रिज से होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे तक करीब 2.89 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का काम पूरा हो चुका है। रविवार को सीएम के शहर आगमन पर बचे हुए काम को अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन
कुल 7.7 मीटर चौड़ी इस सड़क के डिवाइडर पर मेडिकल कॉलेज रोड की तरह सजावटी लाइट लगाई गई हैं। गोरखनाथ मंदिर के गेट के सामने सड़क के बीच में पड़ रहे पीपल के पेड़ की भी सजावट की गई है। यह राहगीरों को आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के साथ बनेगा फाइव स्टार होटल-पार्किंग, 50 हजार दर्शक देख सकेंगे मैच
इस रोड के बनने से गोरखनाथ, स्पोर्टस कॉलेज, पचपेड़वा, रेल विहार, राप्ती नगर सहित दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों और मोहल्लों के लोगों को शहर आने जाने में सहूलियत हो जाएगी। क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मेडिकल कॉलेज होकर महराजगंज जाने में भी आसानी होगी। गोरखनाथ आने के लिए लोगों को धर्मशाला और असुरन का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
निर्माण खंड तीन पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर से नकहा ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज तक सड़क का काम पूरा कराया जा चुका है। डिवाइडर के बीच में लाइट लगाई गईं हैं। जल्द ही इसका औपचारिक शुभारंभ कराया जाएगा।
निर्माण खंड तीन पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर से नकहा ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज तक सड़क का काम पूरा कराया जा चुका है। डिवाइडर के बीच में लाइट लगाई गईं हैं। जल्द ही इसका औपचारिक शुभारंभ कराया जाएगा।