{"_id":"63257e0fa0ae7c0b0d4c3870","slug":"when-family-members-scolded-girl-reached-school-after-swallowing-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घरवालों ने डांटा तो जहर निगल कर स्कूल पहुंची छात्रा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: घरवालों ने डांटा तो जहर निगल कर स्कूल पहुंची छात्रा, मचा हड़कंप
Sat, 17 Sep 2022 01:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:28 PM IST
सार
हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे कोचिंग के बाद स्कूल पहुंची थी। वह अपने किसी साथी से बातचीत भी नहीं कर रही थी। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और फिर उसने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।
विज्ञापन
poison demo, जहर, poison
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहजनवां में घरवालों की डांट से नाराज हाईस्कूल की छात्रा शुक्रवार को जहर निगल कर स्कूल पहुंच गई। अचानक क्लास में तबीयत बिगड़ने पर हड़कंप मचा और फिर शिक्षकों ने आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया। सहजनवां स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उसकी खराब हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे कोचिंग के बाद स्कूल पहुंची थी। वह अपने किसी साथी से बातचीत भी नहीं कर रही थी। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और फिर उसने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है।
विज्ञापन
यह सुनते ही सहेलियां परेशान हो गईं और शिक्षकों को जानकारी दी। पुलिस घटना के असल वजहों की जांच कर रही है, जबकि छात्रा ने डांट से नाराज होकर जहर निगलने की बात कही है।
विज्ञापन