{"_id":"652e1e5b85619a6a330c9b49","slug":"when-a-friend-comment-on-buying-an-iphone-hurt-him-he-broke-his-head-2023-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तुम आईफोन खरीद लो तो दुनिया में कोई भी खरीद ले...यह कहने पर दोस्त का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तुम आईफोन खरीद लो तो दुनिया में कोई भी खरीद ले...यह कहने पर दोस्त का सिर फोड़ा
Tue, 17 Oct 2023 11:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:10 AM IST
सार
कुछ दिन पहले आदित्य मिश्रा ने आईफोन खरीदा तो दोस्तों में फोन को लेकर टिप्पणी शुरू हो गई। बात-बात में आदित्य ने कह दिया कि निशांत आईफोन खरीद लेगा तो दुनिया में कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है। चूंकि, निशांत बेरोजगार है, इसलिए यह बात उसे चुभ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के मोगलहा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में शनिवार की रात बहन का इलाज करा रहे युवक का मामूली विवाद में दोस्तों ने सिर फोड़ दिया। बात इतनी थी कि पीड़ित ने दोस्त से व्यंग्य में कह दिया कि अगर वह आईफोन खरीद लेगा तो फिर दुनिया में कोई भी खरीद सकता है। यही बात बेरोजगार दोस्त को चुभ गई और उसने हमला कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित युवक की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मारपीट एवं गैर इरादातन हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही निवासी आदित्य मिश्रा गोरखपुर में अपने मौसी के घर रहकर एमआर का काम करता है। गुलरिहा इलाके के मोगलहा स्थित एक निजी अस्पताल में पीड़ित की बहन भर्ती है, जिससे मिलने अपनी मां के साथ आया था। शाहपुर क्षेत्र के दुर्गा मंदिर आवास विकासनगर, निकट विष्णु मंदिर निवासी निशांत प्रताप राज और मोगलहा निवासी रॉकी तथा आदित्य मिश्रा तीनों पुराने दोस्त हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दुबई भेजने के नाम पर फिर थमाया फर्जी वीजा, जालसाजों पर एक साथ चार केस दर्ज
विज्ञापन
कुछ दिन पहले आदित्य मिश्रा ने आईफोन खरीदा तो तीनों दोस्तों में फोन को लेकर टिप्पणी शुरू हो गई। बात-बात में आदित्य ने कह दिया कि निशांत आईफोन खरीद लेगा तो दुनिया में कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है।
चूंकि, निशांत बेरोजगार है, इसलिए यह बात उसे चुभ गई। इसी बात की कसक में शनिवार की रात मोगलहाल में निशांत प्रताप राज, रॉकी और एक अन्य में झगड़ा हो गया। मारपीट में आदित्य का सिर फट गया। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस तीनों के खिलाफ मारपीट, गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
चूंकि, निशांत बेरोजगार है, इसलिए यह बात उसे चुभ गई। इसी बात की कसक में शनिवार की रात मोगलहाल में निशांत प्रताप राज, रॉकी और एक अन्य में झगड़ा हो गया। मारपीट में आदित्य का सिर फट गया। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस तीनों के खिलाफ मारपीट, गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।