फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake visa given again in name of sending to Dubai four cases registered

Gorakhpur News: दुबई भेजने के नाम पर फिर थमाया फर्जी वीजा, जालसाजों पर एक साथ चार केस दर्ज

Tue, 17 Oct 2023 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Oct 2023 10:45 AM IST
सार

बिहार के सीवान जिले के रघुनाथपुर निवासी मुकेश यादव व यहीं के ग्राम समहुता निवासी राहुल कुमार, चंडीगढ़ के सेक्टर 31 निवासी अरुण कुमार और चंदौली के यशवंत ने एसपी सिटी को प्रार्थनापत्र देकर अपने साथ हुई ठगी की जानकारी दी।

विज्ञापन
Fake visa given again in name of sending to Dubai four cases registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर के शाहपुर इलाके में ऑफिस खोलकर दलालों ने दुबई में लुभावने पैकेज पर नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से फिर ठगी की है। आरोप है कि चार युवकों को फर्जी वीजा देकर 2.20 लाख रुपये ठग लिए। एसपी सिटी के आदेश पर रविवार को शाहपुर पुलिस ने अरविंद कुशवाहा और मनोज के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में चार केस दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के सीवान जिले के रघुनाथपुर निवासी मुकेश यादव व यहीं के ग्राम समहुता निवासी राहुल कुमार, चंडीगढ़ के सेक्टर 31 निवासी अरुण कुमार और चंदौली के यशवंत ने एसपी सिटी को प्रार्थनापत्र देकर अपने साथ हुई ठगी की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: Gorakhpur News: प्रदूषण की मार...विकास की खुशी से पहले बना रही बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि एक महीने पहले मोबाइल एप के माध्यम से पता चला कि शाहपुर इलाके के मेडिकल कॉलेज रोड पर विदेश भेजने का ऑफिस है। मोबाइल एप पर दिए गए एजेंट के फोन पर बात करने पर बताया कि अपना-अपना पासपोर्ट, ऑफिस के पते पर भेज दीजिए। चारों ने बताए गए पते पर पासपोर्ट भेज दिया। उसके बाद सभी से 45-45 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए गए।

 

रुपये लेने के कुछ दिन बाद मेडिकल कराया और बताया कि जल्द ही अच्छे वेतन पर दुबई भेज देंगे। बृहस्पतिवार को आरोपी एजेंटों ने सभी को दुबई भेजने के लिए दिल्ली बुलाया। वहां पहुंचने पर 10-10 हजार रुपये लेने के बाद पासपोर्ट वीजा दे दिया। सभी ने फ्लाइट के लिए दिल्ली एयरपोर्ट में प्रवेश किया तो वहां की अथॉरिटी ने जांच में वीजा को फर्जी बताया।

इसे भी पढ़ें: सीएम का ओएसडी-मंत्री बताकर जालसाजी करने वाली किन्नर चांदनी व साथी पर गैंगस्टर
 

पीड़ितों ने एजेंट से संपर्क किया तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। परेशान युवक किसी तरह गोरखपुर पहुंचे और एसपी सिटी को अपनी पीड़ा बताई। एसपी सिटी के आदेश पर शाहपुर पुलिस चारों पीड़ितों के अलग-अलग प्रार्थनापत्र पर दोनों एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed