फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Footballer recovered after falling on the field...made team invincible by scoring a goal

खैरियत: मैदान पर गिरीं फुटबॉलर उबरीं...गोल मारकर टीम को बनाया अजेय

Wed, 20 Dec 2023 01:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 Dec 2023 01:39 PM IST
सार

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस की देखरेख कर रहे डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से खिलाड़ियों को सांस लेने में दिक्कत आई थी। श्रुति मैदान पर ठीक हो गई, लेकिन शैवी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन
Footballer recovered after falling on the field...made team invincible by scoring a goal
बाएं से आगरा की खिलाड़ी शैवी और श्रुति की तबीयत हुई थी खराब। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक दिन पहले मैदान में अचेत हुईं दो बेटियों से जुड़ी अच्छी खबर है कि दोनों बीमारी से उबर गईं। कोच और टीम के बाकी लोग गंभीर बीमारी के खतरे से डरे हुए थे, मगर खैरियत रही कि जांच में अब तक ऐसा कुछ नहीं बताया गया। बल्कि मंगलवार को दोनों फुटबॉलर मैदान पर उतरीं। गोल दागकर टीम को अजेय बनाया। गोल रोककर अभेद भी बनाया। दोनों खिलाड़ी हैं आगरा की शैवी और श्रुति।
विज्ञापन


हाल ही में बैडमिंटन खिलाड़ी के समेत दो युवाओं की दिल का दौरा पड़ने से मौत और कई युवाओं की गंभीर बीमारी की खबरों से लोग डरे हुए हैं। यही वजह रही कि सोमवार को रीजनल स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता चल रही थी।
विज्ञापन


चौथे दिन के मैच के दौरान आगरा टीम की दो खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ गई। शैवी को सांस लेने में दिक्कत हुई और वह ग्राउंड पर बेहोश होकर गिर गई। स्टेडियम में हडकंप मच गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तबीयत ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी खिलाड़ी श्रुति को ग्राउंड पर ही प्राथमिक उपचार से राहत मिल गई थी। अस्पताल से लौटी बहादुर बिटिया शैवी ने मंगलवार को न सिर्फ मैच खेला, बल्कि अंतिम क्षणों में निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी। श्रुति भी पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरी और कई बार अपनी टीम के लिए गोल बचाया।

सोमवार को मैदान पर खेलते समय दो खिलाड़ियों के अचानक बीमार पड़ने दूसरी टीमों के खिलाड़ी और स्टाफ दहशत में थे। मंगलवार को आगरा बनाम लखनऊ का मैच रोमांचक तरीके से चल रहा था, लेकिन पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में भी कई मौके बने, लेकिन गोल में तब्दील नहीं हो पाए। रात में अस्पताल से लौटी शैवी ने समय पूरा होने से दो मिनट पहले गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद लखनऊ के खिलाड़ियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंतत: आगरा ने लखनऊ को 1-0 से पराजित कर दिया।

 

दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस की देखरेख कर रहे डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से खिलाड़ियों को सांस लेने में दिक्कत आई थी। श्रुति मैदान पर ठीक हो गई, लेकिन शैवी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कुछ देर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहने के बाद उसकी हालत सुधर गई। डॉक्टरों ने चेकअप करके उसे देर रात डिस्चार्ज कर दिया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए मैच में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed