फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   weather river water

Gorakhpur News: नदी और तटबंध के बीच बसे आधा दर्जन गांवों पर मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

Wed, 09 Aug 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 09 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
weather river water
दुबौलिया क्षेत्र के सुविका बाबू गांव के चारो तरफ फैला बाढ का पानी ।
दुबौलिया/ बस्ती। सरयू नदी का प्रवाह लाल निशान के करीब पहुंच गया है। नदी लाल निशान से महज दस सेंटीमीटर नीचे बह रही है, जिससे नदी और तटबंध के बीच बसे आधा दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार मंगलवार की शाम जलस्तर 92.630 मीटर स्थिर बताया गया। यह खतरे के निशान 92.730 मीटर से महज दस सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन

चौबीस घंटे में 25 सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़त दर्ज की गई है। उधर तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है। पानी लगातार माझा के निचले इलाकों में फैल रहा है। सुविका बाबू गांव को जोड़ने वाले पगडंडी रास्ते पर जगह-जगह घुटने तक पानी भर गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। देर रात तक सुविका बाबू गांव के बाढ़ के पानी से घिर जाने की आंशका है। वहीं अशोकपुर ग्राम पंचायत के कुछ पुरवे भुवरिया, टेढवा, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, बरदियालोहार ग्राम पंचायत के सरवरपुर, पूरेमोतीराम, आदि पुरवों के सिवान में बाढ़ का पानी फैलने लगा है।
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर के कटरिया गांव के सामने बने ठोकर पर नदी का दबाव और बढ़ गया है। यहां बाढ़ खंड ने निगरानी बढ़ा दिया है। इस ठोकर के पूरब की तरफ बैकरोल से कटान भी शुरू हो गई है। इसी तटबंध पर खजांचीपुर गांव के सामने से लेकर खलवा गांव तक पानी का तेज दबाव बना हुआ है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर भी टकटकवा से लेकर दलपतपुर गांव तक तटबंध पर नदी का दबाव बरकरार है। माझा देवारागंगबरार की दूसरी सोती में मंगलवार को भी मध्यम गति से कटान शुरू हो गई है। किशुनपुर- मोजपुर रिंगबाध की तरफ भी नदी का पानी बढ़ रहा है। बाढ़ खंड की कटरिया-चांदपुर तटबंध की खलवा चौकी वा गौरा-सैफाबाद तटबंध की पारा बाढ़ चौकी सक्रिय है। यहां अवर अभियंता लगातार कैंप कर रहे हैं। अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ चौकियां सक्रिय है। तटबंध पर लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
बारिश बंद से मिली राहत
सोमवार से बारिश बंद है। जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में काफी राहत महसूस की जा रही है। क्योंकि नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ लगातार बारिश होने से तटवर्ती गांवों में जलभराव का संकट और गहरा जाता है। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। फिलहाल अभी सिर्फ नदी का पानी ही फैल रहा है, जिससे भगदड़ और पलायन की स्थिति नहीं है। ग्रामीण नदी के जलस्तर पर टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed