फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   North Eastern Railway and UP Police register wins.

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे और यूपी पुलिस ने दर्ज की जीत

Mon, 24 Aug 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
North Eastern Railway and UP Police register wins.
गोरखपुर। फुटबॉल संघ के तत्वावधान में पर चल रही गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिविजन के आठवें दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने टाउन क्लब बांसगांव को 3-0 से तथा दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन ने केपीएस खोराबार को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले के शुरुआती हाॅफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाॅफ में रेलवे की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए तीन गोल दागे। 42वें मिनट में नुरूद्दीन ने पहला गोल किया। इसके बाद 45वें और 56वें मिनट में परमिंदर सिंह ने दो गोल कर रेलवे को 3-0 से जीत दिलाई। दूसरे मुकाबले में यूपी पुलिस के प्रदीप चौहान ने पांचवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 26वें मिनट में केपीएस खोराबार के अमित ने बराबरी कर दी। 55वें मिनट में प्रदीप चौहान ने अपना दूसरा गोल कर पुलिस टीम को 2-1 से जीत दिलाई।
विज्ञापन

---
बी डिविजन में सेंट एंड्रयूज और ब्लू सफायर फाइनल में
ए डिविजन मुकाबलों से पहले बी डिविजन लीग के सेमीफाइनल खेले गए। सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब ने स्टार क्लब भगवानपुर को टाई ब्रेकर में 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं ब्लू सफायर और सनातन फुटबॉल क्लब के मुकाबले में निर्धारित समय से 12 मिनट पहले सनातन के खिलाफ पेनाल्टी दिए जाने पर टीम मैदान छोड़कर बाहर चली गई। सात मिनट इंतजार के बाद निर्णायक ने ब्लू सफायर को विजेता घोषित कर दिया। बी डिविजन का फाइनल 30 अगस्त को ब्लू सफायर और सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed