फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations underway for road and drain construction in eight wards at a cost of 11.29 crore.

Gorakhpur News: आठ वार्डों में 11.29 करोड़ से सड़क-नाली निर्माण की तैयारी

Mon, 24 Aug 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for road and drain construction in eight wards at a cost of 11.29 crore.
गोरखपुर। वित्तीय वर्ष में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत नगर निगम ने शहर के आठ वार्डों में सड़क, नाली, साइड पटरी और स्लैब निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य कराने की तैयारी की है। इन आठ कार्यों के लिए जीएसटी समेत कुल 11.29 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार कर शासन से स्वीकृति और धनराशि अवमुक्त करने का अनुरोध किया गया है। नगर निगम की ओर से 22 अगस्त को नगर विकास विभाग को भेजे पत्र में इन कार्यों का विवरण दिया गया है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत नगर निगम गोरखपुर को 10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई थी। इसी क्रम में स्थानीय निरीक्षण के बाद आवश्यकता वाले कार्यों के आगणन तैयार किए गए हैं। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आठ नए कार्यों को शामिल करते हुए 11.29 करोड़ रुपये की परियोजना शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 67 के सरदार भगत सिंह नगर में विनोद सिंह के मकान से राम इकबाल के मकान तक सीसी सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण प्रस्तावित है। इस पर 25 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड संख्या आठ के चरगांवा में दो अलग-अलग कार्य प्रस्तावित हैं। पहले कार्य में डॉ. श्याम रथी आर्या के मकान से जियो पार्क एवं आरबी पांडेय, सतीश चंद्र त्रिपाठी के मकान होते हुए डॉ. वर्षा सिंह के मकान तक सीसी सड़क, आरसीसी नाली और साइड पटरी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 1.74 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। इसी वार्ड में राजीव शंकर त्रिपाठी के मकान से अभय श्रीवास्तव के मकान तक सीसी सड़क, आरसीसी नाली और साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसकी लागत 1.06 करोड़ रुपये है।
वार्ड संख्या 30 के गुलरिहा में शैलेंद्र प्रताप के मकान से हरिशंकर उपाध्याय के मकान होते हुए दुर्गा प्रसाद मिश्रा के मकान तक सीसी सड़क, साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग और मुख्य मार्ग तक आरसीसी नाली का काम प्रस्तावित है। इसकी लागत 42 लाख रुपये है।
वार्ड संख्या 46 के शक्तिनगर में कब्रिस्तान गली से रमेश्वर शर्मा के मकान होते हुए मणि जेई के घर से आदित्य पुरी दुर्गा मंदिर तक सीसी सड़क और नाली निर्माण के साथ साइड पटरी का काम कराया जाएगा। इस कार्य पर 1.42 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित हैं।
वार्ड संख्या 24 के मस्तेंद्र नगर में जैसवाल वस्त्रालय से प्रजापति भवन तक, मनोज चौहान के मकान से मौर्या के मकान तक तथा अरुण के मकान से सीमा यादव के मकान तक सीसी रोड, आरसीसी नाली और साइड पटरी का काम कराया जाएगा। इसकी लागत 2.56 करोड़ रुपये रखी गई है।
वार्ड संख्या 75 के शिवाजीनगर में दुर्गा चौक केशव कटरा से टीपी निषाद के मकान होते हुए राधिका विला तक नाली पर स्लैब और सीसी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए 1.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

वार्ड संख्या 71 के आयानगर में दुर्गाबाड़ी चौक से चरणलाल चौक होते हुए थवाई पुल तक सीसी सड़क और आरसीसी नाली का कार्य कराया जाएगा। यह आठों कार्यों में सबसे अधिक लागत वाला कार्य है, जिस पर 2.58 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed