फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Alaknanda Hostel: Insect found in food; caterer removed following students' complaint.

अलकनंदा हॉस्टल : खाने में मिला कीड़ा, छात्राओं की शिकायत पर हटा कैटरर

Mon, 24 Aug 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Alaknanda Hostel: Insect found in food; caterer removed following students' complaint.
गोरखपुर। अलकनंदा महिला छात्रावास में भोजन की थाली में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौजूदा कैटरर को हटा दिया है। सोमवार से छात्रावास की मेस व्यवस्था नए कैटरर के जिम्मे होगी। मेस के लिए नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन

छात्राओं की मांग पर मेनू में बैंगन की कलौजी शामिल की गई थी। करीब 120 छात्राओं और कर्मचारियों के लिए लगभग 250 कलौजियां तैयार हुई थीं। भोजन के दौरान एक छात्रा की थाली में रखी कलौजी में कीड़ा मिलने की शिकायत की गई। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बची कलौजियों की जांच कराई। हालांकि किसी अन्य कलौजी में कीड़ा नहीं मिला और न ही किसी दूसरी छात्रा ने ऐसी शिकायत की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कैटरर को हटाने का फैसला किया। प्रशासन का कहना है कि बरसात के मौसम में सब्जियों की सफाई और निरीक्षण के बाद ही भोजन तैयार कराया जाता है। छात्राओं की समिति भी भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्था की नियमित निगरानी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कोट--
भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसी शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मेस व्यवस्था की निगरानी और कड़ी की जाएगी। साेमवार से नए कैटरर को मेस की जिम्मेदारी दी जाएगी। - प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed