फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water released from barrage in Shravasti effect will be seen in Rapti

Gorakhpur Flood: श्रावस्ती में बैराज से छोड़ा गया पानी, राप्ती में नजर आएगा असर

Mon, 14 Aug 2023 11:23 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Aug 2023 11:23 AM IST
सार

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि श्रावस्ती जिले में राप्ती के कैचमेंट एरिया में बारिश हुई है। इससे जलस्तर बढ़ने की संभावना है। नदियों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Water released from barrage in Shravasti effect will be seen in Rapti
गोरखपुर राप्ती नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राप्ती नदी के कैचमेंट एरिया में बारिश हो रही है। रविवार को श्रावस्ती के राप्ती बैराज से 54746 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे राप्ती का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, बर्डघाट में राप्ती और अयोध्या में सरयू नदी के जलस्तर में आंशिक घटाव दर्ज किया गया। जबकि, रोहिन के जलस्तर में बढ़ाव जारी है।

विज्ञापन


नेपाल के कैचमेंट एरिया में (नदी के प्रभावित क्षेत्र में) बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ता है। श्रावस्ती जिले में नदी के कैचमेंट एरिया में शनिवार की रात और रविवार की सुबह बारिश हुई। इस वजह से राप्ती बैराज से राप्ती नदी में पानी छोड़ा गया। जानकारों के मुताबिक इसके असर से अगले 24 घंटे में जलस्तर बढेगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मियां-बीवी के झगड़ों में तबाह हो रही मासूमों की जिंदगी, कातिल आसानी से बना रहे शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार की सुबह आठ बजे बर्डघाट में राप्ती का पानी 74.070 मीटर पर था, जो शाम चार बजे घटकर 70.030 मीटर पर पहुंच गया। उधर, सरयू (घाघरा) नदी का पानी अयोध्या पुल पर 92.680 से घटकर 92.600 पर आ गया। लेकिन रोहिन में बढ़ाव जारी है। त्रिमुहानी घाट पर रोहिन नदी शाम चार बजे 80.530 मीटर पर थी, जबकि यहां सुबह आठ बजे जलस्तर 80.480 मीटर दर्ज किया गया।

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि श्रावस्ती जिले में राप्ती के कैचमेंट एरिया में बारिश हुई है। इससे जलस्तर बढ़ने की संभावना है। नदियों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed