फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Innocent lives getting destroyed due to husband wife quarrels in Gorakhpur

गोरखपुर: मियां-बीवी के झगड़ों में तबाह हो रही मासूमों की जिंदगी, कातिल आसानी से बना रहे शिकार

Mon, 14 Aug 2023 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Aug 2023 11:11 AM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र में असिस्टेंट प्रोफेसर दीपेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि परिवर्तित हो रहे सामाजिक संबंधों ने सामुदायिक सपोर्ट सिस्टम को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे समाज में मानसिक और आर्थिक असुरक्षा की भावना बढ़ी है। जब समाज से अलगाव हो जाता है तो आदमी अक्सर आत्मघाती कदम उठा लेता है।

विज्ञापन
Innocent lives getting destroyed due to husband wife quarrels in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पति-पत्नी के आपसी विवाद में मासूमों की जान जा रही है। कहीं पति-पत्नी के खराब रिश्ते में कोई तीसरा मासूम की जिंदगी से हैवानियत कर दे रहा है तो कहीं पर मां-बाप ही कातिल बन जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में जिले में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन


गगहा में डेढ़ साल के कार्तिक की मौत के मामले की प्रारंभिक जांच में भी आपसी रिश्तों की कड़वाहट सामने आई है। मां-बाप एकजुट होकर पड़ोसी पर आरोप लगा रहे हैं तो गांव में जो चर्चा है, वह कुछ और ही बयां कर रही है। यही वजह है कि पुलिस मां-बाप को भी संदेह के घेरे में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


सहजनवां में बच्चों की हत्या हो या फिर चिलुआताल इलाके में मासूम का अपहरण कर हत्या और दुष्कर्म की घटना, सबकी मूल वजह पति-पत्नी के आपसी रिश्तों में खटास ही सामने आई है। पति-पत्नी में दुराव की वजह से हो रही घटनाओं ने अफसरों को चिंता में डाल दिया है। वह भी थाने तक आने वाले सभी छोटे विवादों पर गौर करने का आदेश देते हैं, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर कितने घरों के विवाद को पुलिस सुलझा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जबरन जमीन हड़पने वाले माफिया विनोद उपाध्याय के तीन साथी दबोचे गए, कई दिनों से थी तलाश

समाज शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, इन घटनाओं के पीछे की सबसे बड़ी वजह एकल परिवार का होना है। आज उन छोटी-छोटी बातों में रिश्ते टूट रहे हैं, जिसे पहले घर के बड़े बुजुर्ग चहारदीवारी के भीतर ही निपटा देते थे। अब इसका असर मासूमों पर पड़ रहा है।
 

केस एक

06 अगस्त 2023: चिलुआताल इलाके में तीन साल की मासूम का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। मां के बगल से मासूम का अपहरण होने के इस मामले की पुलिस जांच में जुटी थी कि उसकी लाश मिल गई। पुलिस ने आरोपी मिथिलेश विश्वकर्मा को पकड़ा तो पता चला कि उसने मासूम के साथ दुष्कर्म भी किया था। इस घटना के पीछे की मूल वजह भी पति-पत्नी का विवाद है। दरअसल, आपसी विवाद की वजह से पति-पत्नी अलग रहते हैं। मिथिलेश, मां के पास से ही मासूम को आसानी से उठा ले गया और फिर हैवानियत की।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: डिवाइडर के बीच में लगे पोल से टकराई बाइक, दो की मौत

केस दो
26 फरवरी 2023:
सहजनवां के नगर पंचायत के सहबाजगंज में दो बच्चों और उनके पिता की हत्या कर दी गई। जांच में पता चला कि पत्नी ने ही पति व बच्चों को मारा और फिर फोन पर हत्या की सूचना भी दी। सामने आया कि मृत अवधेश गुप्ता की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी के दो बच्चे 5 साल का आर्यन और 3 साल का आरव है। वहीं, पहली पत्नी की मौत के बाद अवधेश ने 9 महीने पहले संतकबीर नगर के धनघटा मझगावा की रहने वाली नीलम गुप्ता से दूसरी शादी की थी। नीलम की भी यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी भी एक बेटी है। पति-पत्नी में विवाद होने के चलते हत्या हुई थी।

केस तीन

05 फरवरी 2023: गोला थाना क्षेत्र के देवकली गांव के रहने वाले 42 वर्षीय इंद्र बहादुर मौर्य, पत्नी 38 वर्षीय सुशीला देवी, बेटी चांदनी 10 वर्ष और बेटा आर्यन 8 वर्ष की जली हुई लाश कमरे से बरामद हुई थी। जांच में पता चला कि नशे की आदत की वजह से इंद्र बहादुर का पत्नी सुशीला देवी से विवाद होता था। जुआ की आदत में कर्जदार हो गया था। उसने पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद को आग लगा लिया था।

इसे भी पढ़ें: मां-बाप ने पड़ोसी पर लगाया आरोप: मासूम की संदिग्ध हाल में मौत, जहर देकर हत्या की आशंका

गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र में असिस्टेंट प्रोफेसर दीपेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि परिवर्तित हो रहे सामाजिक संबंधों ने सामुदायिक सपोर्ट सिस्टम को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे समाज में मानसिक और आर्थिक असुरक्षा की भावना बढ़ी है। जब समाज से अलगाव हो जाता है तो आदमी अक्सर आत्मघाती कदम उठा लेता है। कई बार वह जान लेने तक की सोच लेता है। अलगाव मानसिक परिस्थितियों से पैदा होता है। इस तरह की घटनाओं के लिए सामुदायिक स्तर पर हस्तक्षेप करने और सरकारी माध्यमों द्वारा काउंसिलिंग उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed